नशे का सौदागर चढ़ा रेलवे पुलिस के हत्थे

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सोनूमुड़ा का धनीराम चंद्रा सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखा था अवैध देशी शराब

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नशे के खिलाफ रेलवे पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में मुखबिरी सूचना के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सोनूमुड़ा के धनीराम चंद्रा को सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथों धरदबोचा है।

                  प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के निर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गत 29 जनवरी को जीआरपी तथा आरपीएफ ने संयुक्त स्टेशन चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर एक व्यक्ति धनीराम चंद्रा पिता समारु राम चंद्रा (55 वर्ष) निवासी सोनूमुड़ा काली मंदिर रायगढ़ की तलाशी ली।

              शक की बिनाह पर खाकी वर्दीधारियों ने धनीराम के पास रखे सफ़ेद प्लास्टिक बोरी को खंगाला तो उसके अंदर 28 पाव देशी मदिरा एवं 36 पाव मदिरा मसाला कुल 64 पाव कीमती 5840 रूपये का देशी शराब रखा होना पाया। फिर क्या, रेलवे पुलिस ने मौके पर जप्ती कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की।

                         इस कार्रवाई में निरीक्षक के. बोरझा, प्रधान आरक्षक सितेन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, आरक्षक गिरधर लहरे, आरक्षक अवधेश मिश्रा, लकेश्वर मिरी तथा आरपीएफ स्टाफ उप निरीक्षक अखिल सिंह सउनि एसआर अनंत का योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment