डॉ. हेडगेवार के जीवन संघर्ष पर आधारित नाट्य मंचन कल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

नगर निगम ऑडिटोरियम में समर्पण सेवा समिति एवं सांस्कृतिक विभाग की पहल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सांस्कृतिक विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं समर्पण सेवा समिति रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन 9 नवंबर को पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम, रायगढ़ में किया जा रहा है।

            संघ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम संयोजक चक्रधर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ. हेडगेवार के संघर्षमय एवं प्रेरक जीवन पर आधारित यह मंचन नाद ब्रह्म नामक नागपुर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने डॉ. हेडगेवार के जीवन का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि उनका जन्म 1 अप्रैल 1889 को नागपुर में हुआ था। वे प्रारंभ से ही असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। वर्ष 1925 की विजयादशमी के दिन उन्होंने कुछ स्वयंसेवकों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की, जिसका उद्देश्य समाज में एकता, अनुशासन और संगठन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना था। उनका जीवन समर्पण, संगठन और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणास्रोत है। इसी प्रेरक जीवन यात्रा को नाट्य मंचन के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

सह संयोजक विकास केडिया ने बताया कि यह प्रेरणादायक आयोजन प्रदेश के आठ जिलों में आयोजित किया जाएगा। रायगढ़ में होने वाला यह मंचन नगरवासियों के लिए गर्व का अवसर होगा। प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम संरक्षक महापौर जीवर्धन चौहान, अरुणधर दीवान, सह संयोजक विकास केडिया, जिला संयोजिका श्रीमती स्नेहा तिवारी तथा किरण चौहान उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment