रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में डॉ. राजू ने किया ध्वजारोहण

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अंचल के प्रतिष्ठित रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। 26 जनवरी की सुबह रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
         आज 26 जनवरी को हॉस्पिटल परिसर में संस्थापक और वरिष्ठ चिकित्सक राजू अग्रवाल ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया। इस अवसर पर हॉस्पिटल मैनेजर राशिद वली सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

       ध्वजारोहण के उपरांत हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ एवं भर्ती मरीजों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से हॉस्पिटल परिवार ने देशभक्ति की भावना के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया।

You may also like

Leave a Comment