रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। स्थानीय गौशाला समीप सामुदायिक भवन में जनहितैषी पार्षद श्रीमती अनुपमा शाखा यादव, बहुमुखी प्रतिभा के धनी पार्षद विकास ठेठवार, पार्षद अमृत काटजू , कांग्रेस नेता शाखा यादव ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में भागीरथी पटेल (सेवानिवृत्त प्राध्यापक), नंदलाल त्रिपाठी (सेवानिवृत्त शिक्षाविद्), कांग्रेस नेता अरूण गुप्ता, अनिल शुक्ला, नागेन्द्र नेगी, शेख सलीम नियारिया की उपस्थिति में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से अलंकृत, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मनीषा त्रिपाठी (प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़) को लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने शाल, श्रीफल, पुष्पाहार भेंट कर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।




