शाला प्रवेशोत्सव पर पर्यावरण, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर हुई चर्चा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


कोसीर (सृजन न्यूज)। कोसीर मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल में दोपहर 1 बजे शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे व संस्था प्रमुख प्राचार्य एसपी भारती ने छत्तीसगढ़ महतारी की तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर पुष्प माला अर्पण करते हुए नमन किया।

              राज्य गीत का गायन हुआ और नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन करते हुए बधाई दी गई। शाला प्रवेश उत्सव में व्याख्याता उत्तम प्रसाद कुर्रे ने स्वागत गीत गाया। वरिष्ठ व्याख्याता आरपी जांगड़े, विजय महिलाने, विशेषर खरे, गंगाधर वैरागी ने संबोधन किया। प्राचार्य एसपी भारती ने शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर अपनी बात रखा।

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए बधाई दी और मेहनत करने के लिए जोर दिया। वहीं, उन्होंने पर्यावरण को लेकर कहा कि एक वृक्ष मां के नाम लगाकर उसका सेवा करें तो वह न केवल आपके जीवन भर साथ देगा, बल्कि मरने के बाद भी काम आएगा। इस तरह बेहतर शिक्षा के लिए पढ़ाई के महत्व पर अपनी बात रखी। आभार प्रदर्शन व्याख्याता मधु महोबिया ने किया। विद्यार्थियों को सांकेतिक पुस्तक वितरण किया गया।

            शाला प्रवेश उत्सव में साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे, प्राचार्य एसपी भारती, वरिष्ठ व्याख्याता विजय महिलाने, आरपी जांगड़े, विशेषर खरे, उत्तम प्रसाद कुर्रे, गणेश राम चौहान, श्याम कुमार पटेल, अरुण रात्रे, मधु महोबिया, अनिल वर्मा, गंगाधर बैरागी, श्रीमती प्रियंका तिग्गा, राजकुमार पैंकरा, किरण लहरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment