आपदा प्रबंधन एवं बचाव : वेव्स ऑफ होप नेविगेटिंग डिसास्टर विथ कॉन्फिडेंस नामक पुस्तक हुआ विमोचित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा और आपदा जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ‘आपदा प्रबंधन एवं बचाव’ नामक राज्य स्तरीय पुस्तक का विमोचन 13 अप्रैल को न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर में आपदा प्रबंधन मंत्री  टंकराम वर्मा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
                                         इस पुस्तक की संपादनकर्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुश्री के. शारदा हैं, जिन्होंने राज्य के विभिन्न 33 जिलों के समर्पित शिक्षकों की एक टीम बनाकर इस बहुपयोगी पुस्तक का निर्माण किया। पुस्तक में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से संबंधित जानकारी, सुरक्षा उपाय और आपातकालीन परिस्थितियों में किये जाने वाले व्यवहारिक कदमों को सरल भाषा में समझाया गया है। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि इसमें क्यूआर कोड्स जोड़े गए हैं, जिन्हें स्कैन करने पर छात्र वीडियो सामग्री देख सकते हैं। वीडियो न केवल पाठ्यवस्तु को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत करते हैं, बल्कि उनमें एनिमेशन, रीयल-लाइफ उदाहरण और मॉकड्रिल भी शामिल हैं, जो बच्चों की समझ को और गहरा बनाते हैं। 

इसके अतिरिक्त, यह पुस्तक दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ऑडियो फॉर्मेट में भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे भी समान रूप से विषयवस्तु को समझ सकें। यह संसाधन सामान्य विद्यार्थियों के साथ-साथ दिव्यांग (विशेष रूप से दृष्टिबाधित) विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी सहभागी शिक्षकों का सम्मान भी किया गया, जो प्रदेश के शैक्षिक एवं आपदा प्रबंधन क्षेत्र में एक नई दिशा की ओर संकेत करता है। पुस्तक के सह संपादक धर्मानंद गोजे हैं और बुक प्रभारी श्रीमती प्रीति शांडिल्य हैं जिनके सहयोग से यह पुस्तक समय पर संपन्न हुई।
                                           इस पुस्तक में रायगढ़ जिले की शिक्षिका श्रीमती रश्मि वर्मा (व्याख्याता) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ और संतोष कुमार पटेल प्राथमिक शाला बालम गोड़ा रायगढ़ ब्लॉक की भी सहभागिता रही और उनके लेख को स्थान दिया गया है।
इस पुस्तक के लेखन में मुख्य रूप से जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योग दान रहा उनमें के.शारदा, धर्मानंद गोजे, प्रीति शांडिल्य, कृष्णपाल राणा, संतोष कुमार पटेल, पुष्पेंद्र कुमार कश्यप, संतोष कुमार तारक, ज्योति बनाफर, श्वेता तिवारी, शांति लाल कश्यप, मधु तिवारी, रिंकल बग्गा, योगेश कुमार साहू, लक्ष्मण बांधेकर, यशवंत कुमार पटेल, विनोद कुमार डडसेना, ममता सिंह, समीक्षा गायकवाड, चंचला चंद्रा, महेंद्र कुमार चंद्रा, ब्रजेश्वरी रावटे, गुलजार बरेठ, रश्मि वर्मा, पूनम उर्मलिया, अनामिका चक्रवर्ती, शिवकुमार बंजारे, अमरदीप भोगल, डोलमणि साहू, समता सोनी, नंदा देशमुख, वसुंधरा गोजे, शुभम तिवारी, रामलाल केवट, सुप्रिया शर्मा, डॉ. गोपा शर्मा शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment