डीजल चोर गैंग चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 सदस्य गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रेलवे साइडिंग में हाइवा चालक से हिंसक झड़प कर लूटपाट को दिया था अंजाम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। एसएसपी शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर तमनार पुलिस ने डीजल चोर गैंग पर कार्यवाही करते हुए हाईवा वाहनों से डीजल की चोरी और ड्रायवर से रूपये और मोबाइल लूटपाट मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन, 80 लीटर डीजल, नगदी 500 रूपये तथा आरोपियों लोहे का रॉड, डंडा, पाईप को जप्त किया गया है।

      जानकारी के अनुसार गत 3 मार्च को हाईवा वाहन के ड्रायवर मुकेश यादव पिता खुथ्थू यादव (33 वर्ष) ग्राम धनवाही थाना इंदवार जिला उमरिया मध्यप्रदेश ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि वर्तमान में भालूमुड़ा रेलवे साईडिंग में ड्रायवरी का काम करता है। गत 2 मार्च को भालूमुड़ा रेलवे साईडिंग में अपने हाईवा (क्रमांक – CG 10BK 9082) को खड़े कर सोया था। अन्य 5 हाईवा भी साईडिंग में लाईन से खड़ी थी, जिनके ड्रायवर होली मानने अपने – अपने घर चले गये हैं। रात में वह अकेला अपनी गाड़ी में सोया था तभी देर रात करीबन 3 बजे से 3.30 के मध्य उसकी हाईवा में कुछ आहट आते ही नींद खुलने पर उसने वाहन से नीचे उतर कर देखा तो 3 अज्ञात व्यक्तियों को हाईवा से डीजल चोरी कर रहे थे।

           फिर क्या, बदहवास चालक ने चिल्लाया तो चोर डीजल डिब्बा लेकर भागने लगे। कुछ दूर भागने के बाद दो लड़के पुन: पास वापस आकर मोबाईल और पैसा मांगने लगे। मुकेश ने नहीं दिया तो डंडे से पिटाई करते हुए उसके पाकेट में रखे 200 और 100 रूपये के कुल 500 रू को लूटपाट कर अन्य हाईवा गाड़ियों से भी डीजल चोरी करने लगे। ऐसे में मुकेश डर से वहां से भागा और मोबाईल फोन से अपने वाहन मालिक को घटना की सूचना दी। मुकेश के मुताबिक वाहनों से तीनों अज्ञात व्यक्तियों ने करीबन 175 लीटर डीजल चोरी कर उसके साथ हिंसक झड़प करते हुए लूटपाट कर सफेद रंग की स्कार्पिया में  सराईडीपा तरफ भागे हैं, जिसका कीमत करीबन 16500 रुपए होगा। तमनार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 309 (6), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर तत्काल थाना प्रभारी प्रशांत राव आरोपियों की पतासाजी में जुटे गये।

                    पीड़ित ड्रायवर और आसपास के गांव वालों, मुखबीरों से जानकारी लेकर संदिग्धों की धरपकड़ शुरू हुई तभी मुखबीर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली और तत्काल कार्यवाही करते हुए तीनों मुल्जिम कैलाश दास मंहत, गोविन्द सिदार और सुनील यादव को हिरासत में लिया गया तो उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों के मेमोरेंडम के पर लूट की गई मशरूका आरोपी सुनील यादव से एक सफेद रंग का स्कार्पियो, 50 लीटर डीजल, 30 लीटर डीजल, आरोपी कैलाश दास मंहत से नगदी रकम 500 रूपए अपराध में प्रयुक्त बांस का डंडा, आरोपी गोविन्द सिदार से लोहे का राड तथा प्लास्टिक पाईप को जप्त किया गया है । आरोपियों को लूट के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी कैलाश दास मंहत पिता स्व. पुनीदास महंत (30 साल) साकिन चितवाही थाना तमनार, गोविन्द सिदार पिता स्व. महेत्तर सिदार (24 साल) साकिन चितवाही थाना और सुनील यादव पिता मेघनाथ यादव (28 साल) साकिन चितवाही थाना तमनार शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment