रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहरी क्षेत्र में जहां महापौर और पार्षद सीट को लेकर सियासी महासंग्राम तेज हो गया है। वहीं, ग्रामीण इलाके में पंचायत चुनाव में शह और मात को लेकर खेल भी जोरों पर है। इसी तारतम्य में भाजपा के कद्दावर नेता गोपाल अग्रवाल ने भी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से तकदीर आजमाते हुए अपना पर्चा दाखिल किया है। इसके साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी में पिछले तीन दशक से सक्रिय रहने वाले वरिष्ठ नेता गोपाल अग्रवाल अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कार्यालय पहुँचे और अपना नामांकन जमा किया। बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर गोपाल अग्रवाल ने भाजपा से दावेदारी वापस लेने की बात लिखी थी किन्तु भाजपा द्वारा जारी किये गये सूची में क्षेत्र क्रमांक 2 के लिए किसी को भी समर्थन नहीं दिये जाने से अब उन्होंने दुगुने उत्साह के साथ चुनावी रण में ताल ठोंकी है।
जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 2 में लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के 9 पंचायत व खरसिया विधानसभा क्षेत्र से 17 पंचायत आते हैं। इनमें लैलूंगा विधानसभा से गेरवानी, देलारी, लाखा, रेगड़ा, बरलिया, भेलवा टिकरा, खैरपुर, चिराईपानी, लामीदरहा तथा खरसिया विधानसभा से डूमरपाली, कछार, देवरी, लेबड़ा, काशीचुवां, डोंगीतराई, कुशवा बहरी, कोड़तराई, पंडरीपानी पश्चिम, परसदा, जामपाली, कोसमपाली, गेजामुड़ा, केराझर, औराभांठा, बघनपुर व उच्च भिट्ठी ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
लाखा-गेरवानी के धाकड़ नेता गोपाल अग्रवाल के समर्थन में पहुँचे लोगों में लाखा से रामसिंह महंत, चंदराम महंत, देवानंद भूमिया, श्रीराम चौहान, ललित गुप्ता, पंचू सिदार, मोहन निषाद, दामोदर गुप्ता, सुनील गढ़तिया, सुनील अग्रवाल, सनातन यादव, नीरज गुप्ता, लक्की साहू, गुरुचरण महकुल, नितिन यादव, नवीन गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, सुमित धनवार, मुकेश चौहान, निर्मल यादव तथा गेरवानी से रोहित उरांव शिवपुरी से दिनेश सिदार, भेलवा टिकरा से अशोक डनसेना, पूनम वैष्णव, कार्तिक राम श्रीवास, जगदीश डनसेना, सुकलाल सिदार, उमेश सिदार व सहेत्तर बरेठ शामिल रहे।


















