देवी संपत मंडल ने मनाया शारदानंद सरस्वती महाराज का निर्वाण दिवस

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। ब्रह्मलीन स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज का द्वितीय निर्वाण दिवस आज खरसिया में भक्ति में माहौल में मनाया गया।

         धर्म नगरी खरसिया में देवी संपत मंडल खरसिया द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज का द्वितीय निर्वाण दिवस आज स्थानीय रामानंद मुंशीराम शर्मा राम मंदिर में भक्ति में माहौल में धूमधाम से मनाया गया। गुरु परिवार के गोपाल शर्मा (पत्रकार) ने बताया कि गत वर्ष की बात इस वर्ष भी स्वामी ब्रह्मलीन शारदानंद सरस्वती महाराज का निर्माण दिवस मनाने गुरु परिवार के सदस्य प्रातः मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए, जहां महिलाओं ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। राजस्थान से आए पंडित राजकुमार के द्वारा मंत्र के साथ गुरुदेव की पूजा-अर्चना की गई। गुरु परिवार की मौजूदगी में पूजा-अर्चना आरती पश्चात भजन कीर्तनकार प्रसाद वितरण किया गया।

                 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विमला माता, ओमप्रकाश गोयल, प्रेम गोयल, अशोक अग्रवाल, दादू दयाल, अशोक पत्रकार, गोपाल शर्मा (पत्रकार), मोंटी बंसल, संटी सोनी, नरेश गोयल, अनिल अग्रवाल कुक्कू, कान्हा शर्मा, विष्णु अग्रवाल, संजय कंकरवाल, महिलाओं में विमला माता के साथ प्रेम गोयल, मोना बंसल, गायत्री अग्रवाल, शशि शर्मा, आशा शर्मा, प्रतिभा शर्मा सहित आसपास के भक्तों के अलावा गुरु परिवार के लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। देवी संपत मंडल के गोपाल शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment