डिप्टी सीएम ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सड़क निर्माण कार्य का देखा सच

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ क्षेत्र के निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड रायगढ़ द्वारा भेलवाटिकरा संबलपुरी समूह जल प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किए।

          निर्माणधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के संबंध में उप मुख्यमंत्री अरूण साव को ईई पीएचई ने बताया कि आस पास के 29 गांवो में जलापूर्ति की सुविधा प्रदान करने के लिए यह ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। इसके लिए रॉ वॉटर केलो डैम से पानी लाकर उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री साव को वॉटर ट्रीटमेंट की कार्यविधि से अवगत करवाया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निश्चित समय अवधि में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिस पर अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी मार्च तक काम पूरा करने की समय-सीमा तय की गई है। मौके पर उन्होंने केलो डैम के इंटेक वेल का का भी निरीक्षण किया, जहां से ट्रीटमेंट प्लांट में पानी सप्लाई किया जाएगा। ईई पीएचई ने बताया की इंटेक का बेस का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब ऊपरी हिस्सों का काम शुरू किया जा रहा है।

      यही नहीं, उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने रायगढ़ पूंजीपथरा घरघोडा-धरमजयगढ़ मार्ग के निर्माण कार्यों निरीक्षण कर अन्य निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी भी ली। ईई पीडब्ल्यूडी ने बताया कि रायगढ़ पूंजीपथरा घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग में 56 कि.मी.का कार्य किया जा रहा है, कुछ स्थानों में निर्माण कार्य चल रहे है जो एक सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा। इसी तरह खरसिया धरमजगढ़ मार्ग में 91 किमी का कार्य किया जाना है। जो 42 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जिले में चल रहे सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं सतत् फिल्ड निरीक्षण कर काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।

      इस दौरान गुरूपाल सिंघ भल्ला, अरूणधर दीवान, पंकज कंकरवाल, आशीष ताम्रकार, मंजूल दीक्षित, प्रवीण त्रिवेदी, अजेश अग्रवाल, विनायक पटनायक, महेश शुक्ला, सतीश बेहरा, रवि भगत, मुख्य अभियंता पीएचई बिलासपुर परिक्षेत्र संजय सिंह, ईई पीएचई परीक्षित चौधरी, ईई पीडब्लूडी अमित कश्यप, एसडीओ पीडब्लूडी मुरारी सिंह नायक सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment