रायगढ़ (सृजन न्यूज)। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा को धरती आबा (धरती के पिता) भगवान के रूप में आदिवासी समाज तो पूजता ही है। देश के आम जन भी उनके अंग्रेजों के खिलाफ की गई लड़ाई की गाथा को पढ़ते और लिखते हैं जिसका दायरा सम्पूर्ण भारत देश है।
रायगढ़ नगर पालिक निगम के क्षेत्र के अनुसार उर्दना-रामपुर से रायगढ़ शहर जाने वाले तिराहे सड़क मार्ग के चौक से धरती आबा बिरसा मुंडा से मार्ग से सेठ किरोड़ीमल चौक से जननायक रामकुमार अग्रवाल चौक तक मार्ग का नामकरण करना वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के जन जन के लिये प्रेरणादायी कार्य होगा। इन पीढ़ी के लिये उनके किये गये प्रयास और कार्य बलिदान और आदर्शों की गाथा बतायेगी। यद्यपि इस मार्ग के दोनों ओर आदिवासी समाज के लोगों का निवास की बाहुतायत भी है। प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नामकरण की मांग की है।
रायगढ़ शहर के आदिवासी समाज के करीब 700 लोगों के हस्ताक्षर युक्त इस हृदय से जुड़े इस आग्रह पर अतिशीघ्र स्वीकार्यता का हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को निवेदित किया कि आप बतौर आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि स्वरूप में हैं इसलिए त्वरित घोषणा की भी अपेक्षा की गई है।
रायगढ़ में बिरसा मुंडा के नाम से मार्ग के नामकरण की उठी मांग
15
previous post




