रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के पूर्णकालिक, पूर्व महामंत्री, पूर्व संगठन मंत्री, वर्तमान रायगढ़ प्रभारी नरेश सिंह चौहान का लंबे इलाज के दौरान ग्वालियर के अस्पताल में गत 14 सितंबर को शाम लगभग 7:30 निधन हो गया।
कर्मचारी नेता श्री चौहान के निधन से छत्तीसगढ़ प्रांत में शोक की लहर है। दिवंगत चौहान लेबर एक्ट कानून के अच्छे जानकार व ग्रेच्युटी, कारखाना अधिनियम के अच्छे ज्ञाता थे। इनके कार्यकाल में हजारों पृथक सभी क्षेत्र के मजदूरों को पुणे सेवा में वापस कराया एवं कई ऐतिहासिक कार्य किए।
प्रदेश महामंत्री गौरीशंकर शर्मा के निवास पर आयोजित शोक सभा में मजदूर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने द्दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री चौहान के असमय चले जाने पर भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ को अपूरणीय क्षति हुई, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।




