चांदमारी स्कूल में गण पर्व पर लगे देशभक्ति के गगनभेदी नारे

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चांदमारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 26 जनवर को 77 वां गणतंत्र दिवस शाला प्रबंधन और विकास समिति की अध्यक्ष शोभा शर्मा, वार्ड पार्षद तथा एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, पूर्व पार्षद श्रवण सिदार, अधिवक्ता महेंद्र सिंह यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन हज कमेटी सदस्य गुलाम रहमान, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मेहरून्निशा, शिक्षाविद् पूर्णानंद शर्मा, पंकजलता यादव, कल्पना यादव, इतवार सिंह, राजकुमारी नाग,विद्यालय परिवार की उपस्थिति में भारत मां, छत्तीसगढ़ महतारी, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण, अमर शहीदों के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान एवं गीत गाकर ध्वज को सलामी देकर गगनभेदी नारे लगाए गए।

एसएमडीसी सदस्य शोभा शर्मा, अमित शर्मा, महेंद्र यादव, पूर्णानंद शर्मा ने गणतंत्र की महत्ता को प्रतिपादित कर संविधान के मूल्यों नियमों आदर्शों पर चलने और उसे आत्मसात् करने हेतु उद्बोधित किया। शालेय बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत भाषण,देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए।

                गुरूदेव पंडित आरपी तिवारी, संकुल शैक्षिक समन्वयक सन्नी खांडे, शिक्षक मुकेश मेहेर द्वारा शाल-श्रीफल एवं अध्यक्ष (प्राथमिक विभाग) महेंद्र सिंह यादव द्वारा सम्मान चिन्ह भेंट कर राज्यपाल पुरस्कार से अलंकृत प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी को उनके विभागीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सह शाला संचालन, उत्कृष्ट सेवा कार्य एवं प्रभावी मंच संचालन हेतु सम्मानित किया गया। शिक्षाविद् डॉ. मनीषा त्रिपाठी जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर 4 बार तत्कालीन प्रभारी मंत्री द्वारा एवं 3 बार गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हो चुकी हैं। गुरु सम्मान, महिला शिखर सम्मान, सद्भावना शिखर सम्मान, आदर्श शिक्षक अवार्ड, नारी शक्ति सम्मान, मोटिवेशनल स्पीकर अवार्ड, साहित्य सम्मान, शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। पंडित तिवारी एवं महेंद्र यादव ने इन्हें चांदमारी स्कूल का गौरव बताया।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भी शालेय परिवार द्वारा पुरस्कार प्रदान किया।एसएमडीसी सदस्य व प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप नगद पुरस्कार दिया। बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। नवनिर्मित टायलेट का निर्माण समाजसेवी सुभाष चन्द्र अग्रवाल के सौजन्य से हुआ है, का उद्घाटन आगंतुकों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना और लाल फीता काटकर किया गया।

प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव के निर्देश पर कार्यक्रम का संचालन प्रभावी ढंग से ओज पूर्ण शैली में कार्यक्रम प्रभारी, प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी, आभार प्रदर्शन व्याख्याता इरयल टोप्पो, कार्यक्रम का छायांकन शिक्षक द्वय मंजू अवस्थी एवं राकेश कुमार यादव ने किया।

You may also like

Leave a Comment