रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के दयानन्द बने अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

15 जुलाई को होटल श्रेष्ठा में नए पदाधिकारी लेंगे शपथ

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी शहर की सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सभी सदस्य हर वर्ष नयी कार्यकारिणी का गठन कर सामाजिक सेवा के कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान देते हैं। वर्ष 2024-25 का कार्यकाल पूरा होने के बाद क्लब के सदस्यों ने उच्च पदाधिकारियों के निर्देश के अनुसार वर्ष 2025 – 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन किया है।

          क्लब के मीडिया प्रमुख सौरभ बट्टीमार ने बताया कि पदाधिकारियों की मीटिंग व आपसी सहमति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत आगामी सत्र 2025 -2026 के नवीन अध्यक्ष रोटेरियन दयानंद अग्रवाल, सचिव रोटेरियन नवनीत अग्रवाल व कोषाध्यक्ष रोटेरियन अंकित कलानोरिया होंगे। आगामी 15 जुलाई को शाम 7:30. बजे से शहर के होटल श्रेष्ठा में रोटरी इंटेरनेशनल डिस्ट्रिक 3261 के डिस्ट्रिक गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल, क्लब के उच्च पदाधिकारियों व सदस्यों की विशेष उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह होगा। नई कार्यकारिणी के सभी रॉयल सदस्यगण शपथ लेंगे। वहीं 2024 – 25 के अध्यक्ष आशीष महमिया, सचिव अंकित अग्रवाल व कोषाध्यक्ष आशीष अरोरा अपना कार्यभार नवीन पदाधिकारियों को सौंपेंगे।

You may also like

Leave a Comment