आत्मानंद स्कूल का संविदा शिक्षक भर्ती निरस्त

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा 2 जनवरी 2025 को 36 शिक्षकों के लिए संविदा भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था, जो अब निरस्त हो गया है।

                        जनसामान्य को जानकारी के लिए इसका विज्ञापन सारंगढ़ जिले की वेबसाइट में अपलोड किया गया था। 4 जनवरी को 5 दैनिक अखबारों में समाचार के रूप में भर्ती का प्रकाशन किया गया था। इसी प्रकार 5 जनवरी को 1 दैनिक अखबार में यह पुनः प्रकाशित हुआ था। संविदा भर्ती विज्ञापन का वॉक इन इंटरव्यू 10 जनवरी को लिया गया। कार्यालय कलेक्टर जिला सारंगढ़बिलाईगढ़ के द्वारा 17 जुलाई को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समिति जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा कुल 36 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किए जा रहे भर्ती के संबंध में जांच हेतु जिला स्तरीय जांच समिति गठित किया गया था।

                  जांच समिति के द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन एवं अभिमत के आधार कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समिति जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा 4 अगस्त 2025 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।

You may also like

Leave a Comment