उपभोक्ता उत्थान संगठन ने लिया कृषि केंद्रों का जायजा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/n8wjbHhTBcE?si=yRc3UJxPOE2wZ0ux

कुड़ेकेला/रायगढ़(सृजन न्यूज)। उपभोक्ता उत्थान संगठन रायगढ़ ने जिले का दौरा करते हुए कृषि केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण इसलिए किया ताकि पता चल सके कि आखिर किसानों से साथ न्याय हो रहा है या खिलवाड़।

                            उपभोक्ता उत्थान संगठन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. वासुदेव यादव ने जानकारी दी कि खेती के मौसम को देखते हुए किसानों को सही कीटनाशक, खेती से सम्बंधित दवा व खाद मिले। इस संदर्भ में जिले के कृषि केंद्रों की व्यवस्था देखने पर पता चला कि अनेक केंद्रों में किसानों को दी जाने वाली दवा का न तो कोई लेखाजोखा रखा जा रहा और न ही जीएसटी बिल दी जा रही। यही नहीं, लाइसेंस का रिनुअल है और न ही रेट लिस्ट चस्पा की गई है। इस बाबत पूछने पर बताया गया कि वे जीएसटी बिल देने को तैयार हैं किन्तु मूल्य ज्यादा बढ़ जाने के कारण किसान लेने को तैयार नहीं होते हैं। जब उनसे ये कहा गया कि आप तो साधारण बिल भी नही दे रहे हैं तो उन्होने बताया कि जो मांगते हैं उन्हें दिया जाता है।

      विक्रेताओं ने बताया कि जीएसटी बिल नहीं देने वालों के यहां ज्यादा बिक्री होती है।इससे उनका बिजनेस मार खा जाता है। इसके साथ ही कई बीज भंडार के विक्रेता, बिना लाइसेंस के थोक कृषि केंद्र से बिना बिल के दवा लेकर बिना बिल के किसानों को टिकाकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। कई किराना दुकान भी इस व्यवसाय को अंजाम दे रहे हैं। संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
दवा की एक्सपायरी डेट देखने की इच्छा जताई तो दुकान पर उपलब्ध सेल्समैन ने मालिक के न होने का हवाला देकर हाथ जोड़ दिए। किसी के पिता ने कहा कि मेरा पुत्र ही आप लोगों को पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा पायेगा,अभी वो बाहर गया हुआ है। कुछ दुकानदारों ने तो उपभोक्ता उत्थान संगठन की गाड़ी देखकर ही अपनी दुकान बंद कर दी।

           उपभोक्ता टीम में शामिल प्रदेश सचिव शेखर यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान, जिला संगठन सचिव रामलखन पासवान  ने जब इस अनियमितता लेकर कृषि संचालक रायगढ़ से बात की तो उन्होंने कहा कि वे अनियमितता करने वाले दुकानों की लिस्ट दें, तो उनके खिलाफ नियमानुसार त्वरित कानूनी कार्यवाही होगी। उपभोक्ता उत्थान टीम ने प्रतिउत्तर में कहा कि पहली विजिट होने के कारण अभी समझाईश देकर आ गए हैं। दूसरी विजिट में हमारी टीम आपके द्वारा चाही गईं लिस्ट जरूर उपलब्ध करवाएगी। इस संदर्भ में उल्लेखनीय बात यह है कि सरिया क्षेत्र के कुछ कृषि केंद्र दबंगई से इस अनियमितता को अंजाम दे रहे हैं जो चिंतनीय है।

You may also like

Leave a Comment