जयंती पर जवाहर लाल नेहरू को कांग्रेसियों ने किया नमन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। बाल दिवस यानी 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती रायगढ़ में भी मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकताओं ने चाचा नेहरू को स्मरण कर उन्हें नमन भी किया।

          कांग्रेस भवन रायगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरु की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक पाण्डेय, प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, रवि पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष विकास ठेठवार, गणेश घोरे, नारायण घोरे, अभिषेक शर्मा, संतोष, शेख ताजीम, शकील अहमद, कान्ता पटेल, रोहित महंत, आशीष शर्मा, अनुराग गुप्ता, बीनू बेगम, रिन्की पाण्डेय और संतोष कुमार चौहान उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment