Home राजनीतिक युक्तियुक्तकरण लाने के खिलाफ कांग्रेस उतरेगी सड़क पर – चंद्रदेव राय

युक्तियुक्तकरण लाने के खिलाफ कांग्रेस उतरेगी सड़क पर – चंद्रदेव राय

by SUNIL NAMDEO

बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक ने प्रेसवार्ता में कहा – 5 तारीख से चरणबद्ध होंगे शिक्षा न्याय आंदोलन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता चंद्रदेव राय (पूर्व विधायक बिलाईगढ़) ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार युक्तियुक्तिकरण की प्रक्रिया से 10000 से ज्यादा स्कूल बंद होने से शिक्षकों के साथ रसोइयों, चौकीदार,भृत्य, महिला समूहों के रोजगार पर भी सीधा प्रभाव पड़ेगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों विशेषकर बस्तर, सरगुजा, जशपुर जैसे जगहों पर स्कूलों की कमी होगी, सरकार झूठ बोल रही कि स्कूल बंद नहीं होंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में दावा किया था राज्य में 58000 शिक्षकों के पद खाली है।
               चंद्रदेव राय ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि भाजपा सरकार ने विधानसभा में घोषणा किया 35000 पद भरे जायेंगे। इस वर्ष बजट में भी 20000 शिक्षकों की भर्ती की बात की गई, लेकिन यह भर्तियां नहीं करनी पड़े, इसलिये 45000 पद समाप्त किये जा रहे है। जब पद ही खाली नही रहेंगे तो भर्ती कहां से करेंगे। युक्तियुक्तकरण शिक्षा विरोधी, रोजगार विरोधी कदम है। 10 हजार स्कूलो के बंद होने से रसोईया, चौकीदार, भृत्य जैसे पद भी समाप्त होंगे हजारों लोगों के रोजगार के अवसर समाप्त होंगे। कांग्रेस इसके खिलाफ जमीनी लड़ाई लड़ने जा रही है अब सभी जिलों एवं ब्लाकों में आंदोलन चलाने का फैसला लिया गया है। 

                    प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, वरिष्ठ नेता अरुण गुप्ता, प्रांतीय प्रवक़्ता द्वय हरेराम तिवारी और संजय देवांगन, शेख ताजीम, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य यतीश गांधी, प्रदीप मिश्रा, जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी महामन्त्री विकास शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक़्ता द्वय रिंकी पांडेय व विनोद कपूर, डॉ. परमानंद साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

You may also like