बापू की तस्वीर और तिरंगा लेकर कांग्रेस ने निकाली संविधान यात्रा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आजादी दिवस से पूर्व 14 अगस्त को भारत के संविधान की प्रतिज्ञा लेकर संविधान यात्रा निकालने आज काफी संख्या में कार्यकर्तागण जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को भारतीय संविधान की प्रतिज्ञा दिलवाई, फिर यात्रा प्रारंभ हुई।

                महापौर जानकी काटजू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर हाथों में लेकर आगे बढ़ी व अन्य कांग्रेसजनों ने तिरंगा हाथ मे लेकर वैष्णव जन और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीतों के साथ यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गांधी प्रतिमा पहुंची। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा निकली गई संविधान यात्रा एक ऐसी यात्रा है, जिसमें हम देश के संविधान की महत्ता को समझते और इसके मूल्यों को अपने जीवन में उतारते हैं। यह यात्रा हमें संविधान के आदर्शों और मूल्यों के बारे में शिक्षित करते हुए हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है।

             श्री शुक्ला ने आगे कहा कि संविधान यात्रा के दौरान हम संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व, और अन्य महत्वपूर्ण अनुच्छेदों के बारे में जान सकते हैं। हम संविधान के निर्माताओं के योगदान और संघर्षों के बारे में भी जान सकते हैं। संविधान यात्रा के माध्यम से हम अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सकते हैं और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। यह यात्रा हमें संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने और एक बेहतर भविष्य के लिए काम करने के लिए प्रेरित करती है।

        संविधान यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महापौर जानकी काटजू, हरेराम तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक़्ता, शाखा यादव प्रभारी महामन्त्री शहर कांग्रेस, सलीम नियारिया पूर्व सभापति नगर निगम, विकास ठेठवार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, नारायण घोरे पूर्व एल्डरमैन, राकेश पांडेय महासचिव प्रदेश युवक कांग्रेस, रानी चौहान महिला कांग्रेस अध्यक्ष, संजय देवांगन, अनुराग गुप्ता, उपेंद्र सिंह, वसीम खान,विनोद कपूर, रिंकी पांडेय, अरुणा चौहान, वीनू बेगम, केवरा यादव, रोहित महन्त, संतोष चौहान, संजय चौहान, रमेश भगत, आशीष शर्मा, रवि पांडेय, कामता पटेल, सैय्यद इम्तियाज, पदमा चौहान, श्यामा सिंह, संजुक्ता सिंह राजपूत, केवड़ा बाई, शकील अहमद, वकील अहमद, संतोष कुमार, भरत तिवारी, दिनेश शर्मा, रितेश शर्मा, रत्थू जायसवाल, विजय टंडन, सोनू पुरोहित उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment