Home रायगढ़ न्यूज आतंक के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों को किया नमन

आतंक के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों को किया नमन

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जम्मू पहलगांव में हुई आतंकी घटना पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और प्रदेश सह प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग तथा जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण एवं शहर अध्यक्ष द्वय नगेन्द्र नेगी व अनिल शुक्ला के नेतृत्व में गत शाम हाथों में केंडल लेकर पहलगाम के निर्दोष नागरिकों की हत्या के विरोध में कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस भवन से महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पैदल मार्च किया।
                       विदित हो कि यह केंडल मार्च जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की हत्या को लेकर निर्दोष शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया था। प्रदेश सह प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग ने कहा कि आतंकवादी घटना के विरोध में पूरे देश के कांग्रेसजन सड़क पर उतर गए हैं। इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा जरूरी है। कई जगहों पर पाकिस्तानी पुतले भी जलाए गए। हम मोदी सरकार से इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। 

                          वहीं, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा कि पूरी कांग्रेस, सत्ता में बैठी सरकार के साथ है। सरकार घटना के गुनाहगारों को पूरी तरह नष्ट कर दे। आतंकवाद और पाकिस्तान यदि हमारे देश के नागरिकों को निशाना बनाकर कायराना हरक़तों से बाज नहीं आते तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने तैयार रहना होगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि जिस तरह की यह घटना हुई है, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। देश की जनता इस तरह की घटना को स्वीकार नहीं कर सकती, सख्त कार्रवाई की जाए।

     केंडल मार्च कार्यक्रम में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, प्रवक़्ता हरेराम तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास शर्मा, पूर्व एल्डरमैन नारायण घोरे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल, यतीश गांधी, प्रदीप मिश्रा, जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, निगम नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियरिया, हरमीत घई, राजेश भारद्वाज, अरुण गुप्ता, नरेश जायसवाल, शेख ताजीम, आशीष शर्मा, सैय्यद इम्तियाज, कमर खान, राजेश कछवाहा, शारदा सिंह गहलोत, दीपक मंडल, नरेश जायसवाल, गौरांग अधिकारी, गुलशन साहू, प्रमोद देवांगन, सोनू पुरोहित, प्रताप सिंह, रिन्की पाण्डेय जिला प्रवक्ता, संगीता गुप्ता, रंजना पटेल, संजुक्ता सिंह राजपूत उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद कपूर ने मीडिया को दी।

You may also like