Home राजनीतिक हिंसा के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

हिंसा के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

by SUNIL NAMDEO EDITOR

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा आज स्थानीय गांधी प्रतिमा के समीप प्रदेश में बढ़ती हुई हिंसा के विरोध में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम (पूर्व शिक्षा मंत्री) विशेष रूप से उपस्थित थे। वहीं, कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर अपनी बातों को रखा।

       इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश कांग्रेस ने डॉ. प्रेमसाय टेकाम को रायगढ़ धरना कार्यक्रम का प्रभार सौंपा गया था। उन्होंने धरना कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर कहा कि भाजपा के द्वारा की जा रही मनमानी को बेहद निंदनीय है। जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से लगातार कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी हैं और अपराधी घटनाएं होना अनवरत जारी है। मारपीट, लूटपाट की घटना आम बनती जा रही है। हमारा छत्तीसगढ़ शांतिपूर्ण प्रदेश के रूप में जाना जाता था, लेकिन बलौदा बाजार में होने वाली घटना ने सभी को दहशतजदा कर दिया। वहां लोग डरे सहमे हैं। शासन-प्रशासन कमजोर साबित हो चुका है। लोगों का विश्वास कानून से उठता जा रहा है।
भाजपा के नेताओं की गंदी राजनीति का शिकार हुए हैं। प्रदेश सरकार को सतनामी समाज से आखिर इतनी परेशानी क्यों हो रही है। भाजपा ने उनकी बातों को सुनने में कोई रूचि क्यों नहीं दिखाई, ये प्रश्न का उत्तर प्रदेश की आम जमता भी जानना चाहती है। छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर और सिस्टम फेल है। राज्य में इस तरह की घटना ना हो इसलिए इस तरह की भाजपा की कार्यप्रणाली को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

           उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव सतनामी समाज के साथ खड़ी थी, खड़ी है और खड़ी रहेगी। वहीं डॉ. प्रेमसाय ने सतनामी समाज से अपील भी की कि वे इस गंभीर मुद्दे पर संयम बरते और उन्हें ये विश्वास दिलाया कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को हवालात भेजा जाएगा इसके लिए हम साथ देने हेतु प्रतिबद्ध हैं। जहां एक ओर बलौदा बाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हुई घटना से छत्तीसगढ़ की जनता डरी हुई है। भाजपा सरकार के निकम्मेपन की गवाह है। यह सरकार क़ानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। वहीं पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। बीजेपी की साय सरकार को एक पल भी पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हर आगे कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर हाथ पर हाथ रखकर तमाशा देख रही यह निकम्मी सरकार तत्काल अपराधियों को पकड़े और कड़ी कार्रवाई करे, अन्यथा सत्ता छोड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का प्रशासन से भी भरोसा उठ गया है, इसलिए स्वयं की जांच समिति बनानी पड़ी है और कहा अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता ख़ामोश नहीं बैठेगा।

      जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तबसे अपराध का गढ़ बन चुका है। अपराधियों को कानून का भय नही है,और आम जनता अपनी सुरक्षाको लेकर चिंतित है। भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था और नाकामियों के विरोध ही धरने के उद्देश्य है।कार्यक्रम का संचालन शाखा यादव ने किया। धरना कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भी संबोधित किया।

          कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रकाश नायक, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, लैलूंगा पूर्व विधायक हृदयराम राठिया, रायगढ़ शहर जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, रायगढ़ महापौर श्रीमती जानकी काटजू, दीपक पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल अग्रवाल, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस राकेश पाण्डेय, ग्रामीण गमहामंत्री प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा, शहर प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल पटेल, ठण्डाराम बेहरा, बिहारी पटेल, विकास ठेठवार, जेठूराम मनहर, संजय देवांगन, प्रदीप मिश्रा, यतीश गांधी, राजू चौहान, सत्यप्रकाश शर्मा, किरण पंडा, अरुण गुप्ता,  रिंकी पाण्डेय, संजुक्ता सिंह राजपूत, बीनू बेगम, बरखा सिंह, यशोदा कश्यप, रंजना पटेल, पिंटू शर्मा,  संतोष राय, गणेश घोरे, गोविन्द साहू, नरेन्द्र जुनेजा, आशीष शर्मा, वसीम खान, तरुण शर्मा, विमल यादव, रोहित महंत, जगमोहन गुप्ता, सोनू पुरोहित, शेख ताजीम, संतोष यादव, सुनील मालाकर, जगदीश चौहान, राजू महंत, सुदेश लाला, प्रकाश राज, राजू बोहिदार, सोनू चौहान, राजेश कछवाहा, वकील अहमद सिद्दीकी, संतोष कुमार,उपेन्द्र सिंह, सौरभ अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, हरेराम तिवारी, संपत्ति सिदार, लल्लू सिंग, वीरेन्द्र शाह, अनिता गर्ग, तापस कर्मवार आदि उपस्थित रहे।

You may also like