कांग्रेस के सिपाहियों ने पुण्यतिथि पर बाबा साहब को दी आदरांजलि

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुण्यतिथि पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के सिपाहियों ने नमन करते हुए उनका स्मरण किया।

             डॉ. भीमराव अम्बेडकर, बाबा साहब अम्बेडकर के नाम से लोकप्रिय अर्थशास्त्री, राजनीतिक और समाज सुधाराक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया तथा अछूतों दलितों से होने वाले भैदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। उन्होंने श्रमिकों, महिलाओं और किसानों का समर्थन भी किया। भारत के विधि एवं न्याय मंत्री भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता में से एक थे। ऐसे महान देशभक्त व देश के प्रति समर्पित डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

   कार्यक्रम में मुख्य रुप से महापौर श्रीमती जानकी काटजू, ब्लॉक अध्यक्ष विकास ठेठवार, आशीष शर्मा( महामंत्री), विकास शर्मा, नारायण घोरे, संतोष कुमार चौहान, रोहित महंत, आशीष यादव, गणेश घोरे, दीपक, गोरेलाल बरेठ, अभिषेक शर्मा, अमृत काटजू उपस्थित थे। यह जानकारी श्रीमती रिकी पांडेय (जिला प्रवक्ता) ने दी।

You may also like

Leave a Comment