मनरेगा बचाओ संग्राम में जमकर दहाड़े कांग्रेसी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पूर्वांचल के ग्राम कोतरलिया में कांग्रेस ने उधेड़ी भाजपा की बखियां

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रदेश समन्वयक उमेश नंदकुमार पटेल के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी और शाखा यादव के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा संचालित मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत पूर्वांचल ब्लाक के ग्राम कोतरलिया डीपापारा में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बासु प्रधान के नेतृत्व में जनचौपाल कार्यक्रम संपन्न हुआ।
         जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि कांग्रेस का मानना है कि मनरेगा एक अधिकार आधारित कानून था जो ग्रामीण गरीबों को रोजगार और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि जी राम जी योजना को लेकर हमारा आरोप है कि यह गरीबों के अधिकारों को कमजोर करती है। कांग्रेस के अनुसार, मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी थी, जो एक कानूनी अधिकार है, जबकि जी राम जी योजना में भी रोजगार की गारंटी है, लेकिन अच्छे दिन की सरकार की कोई भी गारंटी भरोसे योग्य नहीं है। इसके प्रावधानों को लेकर इतना संशय बना हुआ है कि सभी को लगता है कि यह योजना गरीबों मजदूरों और किसानों के हित में नहीं है।
     शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि कांग्रेस की यूपी की सरकार ने मनरेगा एक ऐसा कानून बनाया था जिससे सर्वहारा वर्ग के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए जिसने ग्रामीण गरीबों, मजदूरों की काफी हद तक बेरोजगारी दूर हुई और इससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा भी प्राप्त हुई थी। भाजपा द्वारा इस योजना को बंदकर इसका नाम और स्वरूप बदलकर जी राम जी के नाम से योजना लाई गई है जो मनरेगा को कमजोर करने का कोई भी प्रयास मात्र है जो गरीबों के हितों के खिलाफ होगा। चौपाल को पूर्व विधायक प्रकाश नायक व पूर्वांचल ब्लाक अध्यक्ष बासु प्रधान सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने भी संबोधित किया।
         चौपाल कार्यक्रम में जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर के अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी तथा शाखा यादव, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, अरुण गुप्ता, बासु प्रधान, आशीष चौबे, विकास ठेठवार, रामकुमार भगत, दीपक मंडल, रवि यादव, सत्यप्रकाश शर्मा, यतीश गांधी, मोहम्मद अख्तर, मनोज चौहान, मुकेश यादव, सुरेंद्र गुप्ता ,दयानंद यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

You may also like

Leave a Comment