शहीद भगत सिंघ, सुखदेव और राजगुरु को पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी भावांजलि

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अमर शहीद भगत सिं, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर की पुण्यस्मृति में शहीदी दिवस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने समर्थकों के साथ उनकी स्मृति तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वहीं, कांग्रेस परिवार ने श्रद्धासुमन अर्पण कर उन्हें नमन किया।

कांग्रेस भवन रायगढ़ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने महान शहीदों की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर बताया कि महान क्रांतिवीर शहीद भगत सिंघ, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने जान की परवाह किये बिना ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति का मोर्चा खोला। इन महान विभूतियों को ब्रिटिश शासन ने 23 मार्च 1931 को फांसी की सजा दी थी। वहीं, कांग्रेस परिवार ने शहर के जगदम्बा मंदिर के समीप भगत सिंघ की प्रतिमा स्थल के इर्द गिर्द साफ-सफाई उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

                          इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शाखा यादव, अनिल शुक्ला, हरेराम तिवारी, अरुण गुप्ता, अमृत काटजू, वसीम खान, विकास ठेठवार, सत्यप्रकाश शर्मा, कौशिक भौमिक, अजहर हुसैन, सोनू पुरोहित, देव साहू, संतोष चौहान, सोनू चौहान, प्रताप सिंह, कमर खान, नयन पटेल, रंजना पटेल, मदन पटेल, लता खूंटे, संजय यादव उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्याम महंत ने मीडिया को दी।

You may also like

Leave a Comment