ओपी चौधरी ने सफाई कर्मियों के संग मनाया जन्मदिन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के बापू नगर में सफाई कर्मियों के मध्य विधायक ओपी चौधरी ने जन्मदिन पर केक काटते हुए बधाई स्वीकार की। महापौर जीवर्धन चौहान ने बताया कि ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वार्ड नंबर 37 के निर्दलीय पार्षद उसत भट्ट एवं वार्ड नंबर 42 के कांग्रेस पार्षद धनेश्वरी रमेश दुतिया ने भाजपा प्रवेश करते हुए वित्तमंत्री को जन्मदिन का उपहार दिया है। दो पार्षदों के भाजपा के प्रवेश करते हुए निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या 36 हो गई। छग गठन के बाद पहली बार निगम में भाजपा के बड़ी संख्या में पार्षद हैं।
ओपी चौधरी ने जन्मदिन का केक काटने के बाद कहा, मुझे स्मरण है कि विधायक एवं मंत्री का पद आप सभी के सहयोग की वजह है। जनता ने मुझे जो दायित्व दिया, उसका मै पूरी निष्ठा समर्पण के साथ निर्वहन कर रहा हूं। हर पल विकास कार्यों के लिए समर्पित है। रायगढ़ के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं होने की बात भी दोहराई। इस दौरान ओपी ने अपने विधायक निधि से बापू नगर सामुदायिक भवन के लिए 30 लाख रुपए एवं शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। सफाई कर्मियों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा हमारी मांगों को स्वीकार किए जाने पर बापू नगर वासी हर्षित है, साथ ही यह विश्वास दिलाते हैं कि रायगढ़ विकास के लिए विधायक के हर कदम में साथ रहेंगे। इस दौरान महापौर जीवर्धन ने बताया कि ओपी भैया का जन्मदिन सफाई कामगारों के मध्य निगम परिवार के सौजन्य से धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन पर 150 महिला सफाई कर्मी को साड़ी एवं 250 पुरुष सफाई कर्मी को टी शर्ट-लोवर वितरित किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सभापति डिग्रीलाल साहू, भाजपा नेत्री शीला तिवारी, मंजुल दीक्षित, विवेक रंजन सिन्हा, बब्बल पांडेय, पूनम सोलंकी, आशीष ताम्रकार, पंकज कंकरवाल, नमो नारायण पटेल, अशोक यादव, मुक्तिनाथ प्रसाद, त्रिवेणी डहरे, संगीता यादव, सुमित्रा सारथी, आनंद भगत, हरि सराफ, विष्णु चरण, आशा खड़िया, यादराम साहू, कुंदन देहरी, रतिंद्र राय, रविंद्र भाटिया, राजकमल पटेल, शोभा शर्मा, मंजूलता नायक, मेहरून निशा, बापू नगर मोहल्ला अध्यक्ष मनहर कौशिक, निगम सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र कंसारी एवं विश्वजीत सहित वार्ड के वरिष्ठ जनों की मौजूदगी रही।
जन्मदिन पर मिला दो पार्षदों के भाजपा प्रवेश का उपहार
वार्ड नंबर 42 एवं 37 के पार्षदों ने भाजपा प्रवेश के बाद कहा कि वे अपने वार्ड में भी विकास की राजनीति चाहते हैं, इसलिए भाजपा प्रवेश किया। आज विधायक ओपी का जन्मदिन है और उनका भाजपा प्रवेश जन्मदिन का उपहार है।



















