कांग्रेस ने 1 मई को मनाया बोरे बासी दिवस के रूप में

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

मजदूर दिवस पर श्रमिकों को गमछा पहनाकर किया सम्मानित

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज 1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में श्रमिकों को गमछा पहनाकर सम्मान दिया गया।
                             विदित हो कि इस दिवस को यादगार मनाए जाने हेतु पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और खानपान को उचित स्थान व सम्मान दिलाने के उद्देश्य से श्रमिक दिवस पर बोरे बासी तिहार प्रारंभ किया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि श्रमिक दिवस मजदूरों की एकजुटता, सामाजिक न्याय और श्रमिकों के अधिकारों के लिए निरंतर से संघर्ष का एक सशक्त प्रतीक बन गया है। इसके साथ ही मजदूरों के अधिकारों के प्रति आम लोगों और खुद मजदूरों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब इस दिवस को राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता और जड़ों से जोड़ रही है। ‘बोरे-बासी’ केवल खाना नहीं, बल्कि मेहनतकश वर्ग की मेहनत और जीवनशैली का प्रतीक है। इसी वजह से हर साल 1 मई को इसे याद किया जाता है।
आज प्रदेश की मिट्टी और संस्कृति से जुड़े इस पर्व को अब सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि लोग खुद अपनाने लगे हैं। बड़ी संख्या में लोग आज के दिन को ‘बोरे-बासी दिवस’ के रूप में मजदूर दिवस मना रहे हैं। कांग्रेसजनों व आम लोगों द्वारा घरों में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी आहार बोरे-बासी खाकर उसकी फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गईं और न्योता कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। 

         कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, वरिष्ठ सदस्य संतोष राय, प्रांतीय प्रवक़्ता हरेराम तिवारी, जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, अरुण गुप्ता, विकास शर्मा, संगीता गुप्ता, संजुक्ता सिंह, यशोदा कश्यप, बीनू बेगम, सौरभ अग्रवाल, गौरांग अधिकारी, शारदा सिंह गहलोत, राजेन्द्र यादव, अनुराग गुप्ता उपस्थित थे। मीडिया को यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता रिंकी पांडेय ने दी।

You may also like

Leave a Comment