कांग्रेस ने महिला और बाल विकास मंत्री का फूंका पुतला

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदान किये जाने वाले साड़ी में भारी घोटाला उजागर हुआ है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर निम्न स्तर के साड़ियों की खरीदी कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किया जा रहा है। इस साड़ी खरीदी में व्यापक रूप से घोटाला किये जाने का अंदेशा है।
     इसी घोटाले के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टेशन चौक पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, शेख सलीम नियारिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,  विकास ठेठवार, संदीप अग्रवाल, आशीष शर्मा, वसीम खान, विकास शर्मा, अनुराग गुप्ता, अरुण गुप्ता, रितेश वैद्य, मुरारी भट्ट, सोनू पुरोहित, केपी साहू, दीपक बी सिंह, रामू बहिदार, अरुणा चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment