कलेक्टर ने डीएलसी की बैठक में कहा – बैंकिंग कार्य में सभी दस्तावेज की कमी को एक साथ बताएं सभी बैंक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर एवं अध्यक्ष धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अग्रणी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक ली।

                         कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सभी बैंक अधिकारियों को कहा कि बिहान समूह के सखी, स्व सहायता समूह और पीएम स्वरोजगार सृजन तथा एसटी एसी वर्ग के लिए अंत्यावसायी की योजना के हितग्राहियों को उनके आवेदन में जितने दस्तावेज और हस्ताक्षर आदि की कमी है, उसे एक चेक लिस्ट अनुसार जानकारी दें। उन्हें उनके बैंक में आने के दौरान उनके दस्तावेज चेक कर लें। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वे दिनभर बैंक में बैठे रहे और आप एक कमी निकाल कर उनका आवेदन लौटा दें। उन्होंने योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ देने के लिए बैंक अफसरों को निर्देशित किया।

                              बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी सुरेश दमके, सारंगढ़ एसबीआई के लाल बहादुर गुप्ता, अंत्यावसायी विकास निगम के अधिकारी मनोज कुमार भगत, जिला व्यापार एवं उद्योग के अधिकारी कमल ध्रुव, ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) के श्रवण श्रीवास्तव सहित सभी बैंक, माइक्रो फाइनेंस आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment