कलेक्टर पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र : मरीजों का पूछा कुशलक्षेम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने गुरुवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र के जनरल वार्ड, प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, ओपीडी, आदि वार्ड का कलेक्टर ने जायजा लिया और भर्ती मरीजों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल पूछे।  

                                   उन्होंने बीएमओ को गर्मी के दिनों में डॉक्टरों की रूटीन चेकअप, भोजन, दवाइयां, पंखा, कूलर, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता आदि की आवश्यक व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह बर्मन, वर्षा बंसल एसडीएम, प्रतीक प्रधान जनपद सीईओ, आयुष तिवारी तहसीलदार, चिकित्सा अधिकारी, आईपीडी स्टाफ उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment