कलेक्टर ने सरकारी दफ्तरों से गायब 55 मुलाजिमों को जारी किया शोकॉज नोटिस

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

समय पर कार्यालय नहीं पहुंचना लापरवाहों को पड़ा भारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शुक्रवार सुबह 10 से 11 बजे तक सारंगढ़ के कलेक्ट्रेट स्थित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसील कार्यालय, पीडब्ल्यूडी, जिला शिक्षा अधिकारी, बीईओ, बीआरसी, आदिवासी विकास आदि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में गायब अधिकारीकर्मचारियों को कार्यालय में समय पर अनुपस्थिति के संबंध में कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने सिविल सेवा आचरण 1965 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब प्राप्त होने के बाद विभागीय कार्यवाही का फरमान जारी किया है। इस दौरान अपर कलेक्टर एसके टंडन, सीईओ इंद्रजीत बर्मन उपस्थित थे।

नोटिस प्राप्त अधिकारी-कर्मचारियों के नाम सारंगढ़ के विकासखंड शिक्षा अधिकारी रेशम लाल कोसले, कलेक्टोरेट के सहायक ग्रेड 2 शैलेन्द्र पटेल, सोमदत्त पटेल, ममता नंदे, भू अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक कमल सिंह ठाकुर, विकास साहू, सहायक ग्रेड 3 गीता नायक, खनिज शाखा के सहयक ग्रेड 2 सूरज महंत, प्रोसेस सर्वर अनुराग नंद, सिपाही ज्योति पाल, खाद्य शाखा के आपरेटर गिरिवर कुर्रे, करम यादव, सहायक प्रोग्रामर इंदु प्रधान, रितेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के सहायक ग्रे2 डीके हरदिहा, संतोष देवांगन, सहायक ग्रे3 पिंकी कंवर, मिनकेतन जायसवाल, तहसील कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 राजेश गुप्ता, अरविंद पटेल, सहायक ग्रेड 3 निशांत यादव, कांता उरांव, संजय सिदार, सुभाष उरांव, परेटर पूजा बरेठ, भृत्य अंजनी अरिल्ले, सोमेश्वर यादव, साधुराम साव, लोक निर्माण विभाग के मानचित्रकार ठाकुर राम राठिया, सहायक मानचित्रकार गिरीश पटेल, सहायक ग्रेड 2 गजेन्द्र यादव, सहायक ग्रेड 3 छवि श्याम धृतलहरे, लोमेश राठिया, सत्यानंद अजगल्ले, नितीश निराला, एनके भारती, स्थल सहायक एसआर अजय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 रविन्द्र पटेल, रूपा रत्नेश, मधु देवांगन, विवेक सिदार, ऑपरेटर पंकज साहू, उमाकांत, चपरासी बाल्मीकि सिदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे के फरमान पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू ने जनपद पंचायत सारंगढ़ का जायजा लिया, जहां लेखा अधिकारी मालिकराम लहरे, स्टेशन मास्टर आरएल चौहान अनुपस्थित थे। वहीं विद्युत विभाग में सहायक ग्रेड 3 ज्योति पटेल, रुस्तम बंजारे और मीन निराला अनुपस्थित थे। इन सभी को नोटिस दिया गया। बहरहाल, कलेक्टर डॉ. कन्नौजे की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से उन अधिकारी और कर्मचारी को तगड़ा झटका लगा है, जो शुक्रवार को एक दिन बिना अवकाश स्वीकृत किए गुरुवार से रविवार तक छुट्टी पर चले गए हैं।

You may also like

Leave a Comment