Home राजनीतिक सीएम साय ने बनोरा आश्रम में बाबा प्रियदर्शी राम को किया गुरु भेंट

सीएम साय ने बनोरा आश्रम में बाबा प्रियदर्शी राम को किया गुरु भेंट

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

                                           सीएम साय ने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी.चौधरी, लोकसभा सांसद  राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक  पुरंदर मिश्रा, महापौर जीवर्धन चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

You may also like