चक्रधर समारोह : रायगढ़ की मिट्टी में अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिखायेंगे दांवपेंच

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

11 और 12 सितम्बर को कुश्ती तथा 13 से 15 सितम्बर को कबड्डी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 39वां चक्रधर समारोह 2024 के अवसर महिला एवं पुरूषों के अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 11 एवं 12 सितम्बर तथा 13 से 15 सितम्बर तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रामलीला मैदान, रायगढ़ में होगा।

      कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये छत्रसाल अखाड़ा नई दिल्ली, रायपुरा कुश्ती एकेडमी (नेवी) हरियाणा, सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी हिसार हरियाणा, चौधरी चरण सिंह अखाड़ा मेरठ, कर्नाटका व्यायाम शाला कर्नाटक, मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक, मास्टर चांदगीराम अखाड़ा दिल्ली, महाराष्ट्र कुश्ती संघ पुणे एवं गोवा कुश्ती एकेडमी गोवा के महिला एवं पुरूष पहलावानों को आमंत्रण भेजा गया है। सभी एकेडमी एवं अखाड़ा के संचालकों ने अपने श्रेष्ठ महिला एवं पुरूष पहलवानों को भेजने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस प्रतियोगिता के संचालन के लिये अंतराष्ट्रीय रेफरी अजीत मानदीपक चाहर, जशबीर सिंह ढ़ाका एवं महिला रेफरी प्रतिभा दुबे भी उपस्थित रहेंगी।

      कुश्ती प्रतियोगिता में जो पहलवान अपना दांवपेंच दिखायेंगे इनमें 57 से 75 किलोग्राम वजन में उत्तर प्रदेश मेरठ से विशाल तोमर, विनय तोमर, यशकुमार, अर्जुन प्रधान, सतेन्द्र तोमर, निशांत कुमार, भानू, निहाल गुप्ता, वंश, हिमांशू, लक्की, आलोक कुमार शामिल होंगे। इसी तरह 56 से 110 किलो ग्राम वजन में दिल्ली से अनिरूद्ध कुमार, आशीष, विशाल, अतुल, निखिल, सागर, अमित, सुमित, विकास, आशीष, 57 से 110 किलोग्राम वजन में उत्तर प्रदेश से लक्ष्मण यादव, सचिन मिरी, शेर बहादुर, 50 से 110 किलो ग्राम में छत्तीसगढ़ दुर्ग से लक्की यादव, सत्येन्द्र निषाद, सुनील निषाद, शेख फरदीन, संतोषी चंद्राकर, 55 से 110 किलो ग्राम में छत्तीसगढ़ भिलाई से विशाल पांडे, पवन कुमार, शुभांकर यादव, सतपाल यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, सचिन पासवान, विजेन्द्र पाल, मृत्युंजय यादव, अंकित यादव, सत्यम कुमार सिंह, हिमांशु यादव एवं अश्वनी कुमार पांडे, 50 से 80 किलोग्राम वजन में छत्तीसगढ़ धमतरी से कुणाल यादव, मनीष यदु, गिरजा शंकर, अरियन्त भोय, हर्ष चंद्रवंशी, संदीप यदु, यनेश साहू, वेद कुमारी नेताम, लक्ष्मी साहू, लोकेश्वर निषाद एवं कु.मोनिका भोय शामिल है। इसी तरह 55 से 76 किलोग्राम वजन में महिला पहलवानों में शीतल, अंजली, डोली, रेनु, सुची, खुशबू, वाशु, अंजली एवं वर्षा शामिल है। महिला एवं पुरूष पहलवानों के 4 वजन वर्ग में प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार भी प्रदान की जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ का सहयोग मिल रहा है।

कबड्डी में महिला-पुरूष दिखायेंगे जौहर
                         चक्रधर समारोह के अवसर महिला रामलीला मैदान में 13 से 15 सितम्बर तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें पुरूष एवं महिला दोनों वर्ग शामिल होंगे। पुरूष वर्ग में कुल 13 टीम शामिल है। इनमें विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुलिस विभाग, होमगार्ड, नगर पालिक निगम, बरमकेला, सारंगढ़ एवं पूर्वाचल कबड्डी दल शामिल है। इसी तरह महिला वर्ग में कुल 14 टीम शामिल होंगी। इनमें विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुलिस विभाग, होमगार्ड, नगर पालिक निगम, बरमकेला, सारंगढ़, अडानी पावर क.लि. एवं जिंदल पावर तमनार क.लि.शामिल है।

You may also like

Leave a Comment