बैकुंठपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य का हुआ श्रीगणेश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। नगर पालिक निगम वार्ड नंबर 16 बैकुंठपुर क्षेत्र में सामुदायिक भवन राशन दुकान के सामने से सुनील पाण्डेय के घर की गली से लेकर मनीषा त्रिपाठी के घर से होते हुए रमेश साहू के घर तक, रमेश साहू के घर से सीता देवी मिश्रा के घर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य आज प्रारंभ किया गया।

                      इस अवसर पर वार्ड के पार्षद पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय, पूर्व पार्षद ज्ञानू मोदी, पूर्व पार्षद श्रीमती कृष्णा चतुर्वेदी, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक सुनील पाण्डेय, दिलीप नामदेव, श्रीमती ललिता साव, एन. दासे, लल्ला देवांगन सहित वार्डवासी मौजूद रहे।वार्ड वासियों में सड़क निर्माण को लेकर हर्ष व्याप्त है। उन्होंने रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी एवं वार्ड पार्षद सुभाष पाण्डेय का आभार व्यक्त किया है।

You may also like

Leave a Comment