रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक विकासखंड रायगढ़ का कैलेंडर 2026 का विमोचन जिला शिक्षा अधिकारी केव्ही राव और विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डीपी पटेल के हाथों विमोचन किया गया एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।
विमोचन के संगठन की प्रमुख मांगों में पदोन्नति, वरिष्ठता सूची में सुधार, अवकाश स्वीकृति, शिक्षादूत पुरस्कार, शनिवार को समय परिवर्तन, व्हीएस के एप में ऑनलाइन उपस्थिति न करने के संबध में की चर्चा की गई। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं का जल्द निदान करने की बात कही, साथ ही गुणवत्ता सुधार हेतु जिले में हो रहे कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की गई।इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाने की बात कही गई। बीईओ ऑफिस में भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष चर्चा परिचर्चा की गई। कैलेंडर संयोजन का कार्य संयुक्त शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ ने किया।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजकमल पटेल, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती भावना शर्मा, जिला सह सचिव श्रीमती अंजना साहू, विकासखंड अध्यक्ष सौरभ पटेल, संगठन मंत्री रविंद्र पटेल सहित विकासखंड महिला प्रकोष्ठ रायगढ़ की टीम में रीता श्रीवास्तव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मीनाक्षी सरकार, मीडिया प्रभारी लता मिश्रा, संगठन मंत्री सावित्री पटेल और रश्मि पटेल, प्रचार सचिव हेमलता मिश्रा, विकासखंड पदाधिकारी संजूलता भारती, सुषमा त्रिपाठी की उपस्थिति रही।




