बीएसएफ जवानों की बस भिड़ी पेड़ से, 4 जख्मी मेकाहारा रेफर

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। घटना में बस में सवार जवानों को चोट आई है। बस में कुल 32 जवान सवार थे, जिसमें से 17 जवानों को चोटें आई हैं। 13 जवानों को खरोंच और मामूली चोट आई है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। वहीं 04 जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के लिए रेफर किया गया है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

                          घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम धरमजयगढ़ डिगेश पटेल ने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे। वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। वापसी के समय चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

                इस हादसे में बस में बैठे 17 जवान चोटिल हुए हैं। जिनमें से 04 जवानों को अलग अलग 04 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं शेष 13 जवान जिन्हें मामूली खरोंच एवम चोट आई है, उनका इलाज सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

You may also like

Leave a Comment