केलो नदी में गोवर्धनपुर से रामपुर मार्ग को जोड़ने 20.52 करोड़ से बनेगा पुल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

जनहित में वित्तमंत्री ओपी चौधरी की एक और सकारात्मक पहल

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर में भारी वाहनों की आवाजाही से जर्जर हो चुके गोवर्धनपुर पुलिया को मजबूत बनाने हेतु विधायक ओपी चौधरी की पहल से 20 करोड़ 52 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।

      विदित हो कि बाईपास स्थित इस गोवर्धनपुर रामपुर मार्ग पर नए पुलिया की मांग बहुप्रतीक्षित रही है। विधायक ओपी चौधरी ने इसे गंभीरता से लिया है। भारी वाहनों के आवाजाही को देखते हुए 20 करोड़ 52 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति की गई ताकि जल्द से जल्द इस पुलिया के मार्ग का निर्माण शुरू हो सके एवं आवागमन को सुगम बनाया जा सके। इस पुलिया के निर्माण पूरा होते ही इंदिरा विहार होते ओडिशा मार्ग जाने वाले लोगों सहित जामगांव क्षेत्रवासियों को सुविधा हासिल हो सकेगी। विधायक बनने के साथ ही क्षेत्र में सड़क, पुलिया का जाल तेजी से बिछाया जा रहा है। विधायक की इस प्राथमिकता शहरवासियों को ना केवल गड्ढे युक्त सड़कों से मुक्ति मिल पाई, बल्कि वर्षों से जर्जर हो चुके पुल-पुलिया के नव निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त हो सका।

You may also like

Leave a Comment