बस का ब्रेक हुआ फेल, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 2 दर्जन जख्मी, 3 अम्बिकापुर रेफर

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कलेक्टर और एसपी ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का पूछा कुशलक्षेम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पड़ोसी जिले जशपुर से एक दुखद खबर आई है। दुलदुला थानांतर्गत ग्राम गोड़अम्बा में सवारियों से भरी एक बस का अचानक ब्रेक फेल होने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं करीब 2 दर्जन जख्मी यात्रियों में 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें अम्बिकापुर रेफर किया गया है। बस हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी ने हॉस्पिटल पहुंचकर आहतों का कुशलक्षेम पूछा।

दुलदुला के गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि इस दुखद हादसे में 5 यात्रियों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी तथा होली क्रॉस हॉस्पिटल कुनकुरी में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स द्वारा उनका उपचार जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल 3 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
            प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना का प्रारंभिक कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीएस जात्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम अस्पताल पहुंची और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कलेक्टर रोहित व्यास ने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर एवं त्वरित उपचार के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने घायलों से बात कर उनका हाल चाल जाना और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त भी किया। उपचार के लिए जशपुर जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से अतिरिक्त डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कुनकुरी भेजा गया है, ताकि सभी घायलों का समुचित और शीघ्र उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

You may also like

Leave a Comment