रक्तदान है महादान, मिलती है नयी जिंदगी – सुनील अग्रवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

महाराजा अग्रसेन जयंती की खुशी में हो रहे विविध प्रतियोगिता

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर में अग्र कुलदेव महाराजा अग्रसेन की 5149 जयंती अग्रसेन आयोजन समिति की अभिनव पहल से मनाई जा रही है। कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल लेंध्रा, अध्यक्ष अनूप रतेरिया, अशोक अग्रवाल, मनीष पालीवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कमलेश रतेरिया,आर्यन अग्रवाल, मुकेश गोयल, आनंद मोदी, दीपक जामगांव, प्रचार प्रसार प्रमुख अधीश रतेरिया, ऐश अग्रवाल, महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा महमिया, कविता बेरीवाल, उपाध्यक्ष रीना बापोड़िया, शालू गोयल, कशिश अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में भव्यता दी जा रही है।

मिनी स्टेडियम में प्रीमियर लीग –  अध्यक्ष अनूप रतेरिया ने बताया कि जयंती महोत्सव प्रतियोगिता के अंतर्गत शहर के मिनी स्टेडियम में आईपीएल की तर्ज पर किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी मुकेश गोयल व विनोद महमिया के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें खिलाड़ीगण अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता अनवरत फाइनल मैच तक चलेगी। इसके बाद विजयी टीम के सदस्यों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।

रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन – अग्रसेन जयंती महोत्सव के प्रचार प्रसार प्रमुख अधीश रतेरिया ने बताया कि जयंती के आज दूसरे दिन शहर के रेड क्वीन में सुबह 10. 30 बजे रक्तदान शिविर विमल अग्रवाल रक्तवीर के विशेष मार्गदर्शन में किया गया। इसका शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक सुनील लेंध्रा, डॉ. गौरव अग्रवाल व डॉ. सलोनी के विशेष आतिथ्य में किया गया। सुनील अग्रवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि रक्तदान के प्रति हमारे समाज के लोगों में जागरूकता आ रही है जो बेहद हर्ष की बात है। रक्तदान वास्तव में महादान है क्योंकि इससे किसी भी व्यक्ति को नयी जिंदगी मिलती है, इसलिए रक्तदान अवश्य लोगों को करना चाहिए। उन्होंने रक्तदाताओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं इस अवसर पर मनीष पालीवाल, मनीष दवाई, अमितेष गर्ग, डॉ. सोनल केडिया, विनय अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अनिल गर्ग, कविता बेरीवाल, प्रकाश निगानिया, तरुण अग्रवाल की उपस्थित रही।

17 महिलाओं ने किया रक्तदान – रक्तदान शिविर आयोजन के प्रभारी विमल अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर विगत 8 वर्षों से अनवरत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब समाज की महिलाएँ भी रक्तदान में अपना नेक योगदान दे रही हैं। इस शिविर में समाज की लगभग 17 महिलाओं ने रक्तदान में अपनी सहभागिता दी। आज सुबह 10. 30 से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर में लगभग 70 यूनिट संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर को भव्यता देने में अमितेष गर्ग, तरुण अग्रवाल, श्रेयश अग्रवाल का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

रेड क्वीन में मनभावन प्रतियोगिताएं – जयंती महोत्सव के आज दूसरे दिन 13 सितंबर को शहर के रेड क्वीन में दोपहर 3 बजे से मनभावन प्रतियोगिताएं ह्युमन लूडो, बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता, साँप सीढ़ी, पिट्ठूल, स्नूकर,  बैडमिंटन व पिकल बॉक्स सामान्य पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई।

320 टीम ने लिया भाग – रेड क्वीन के विविध मनोरंजनात्मक प्रतियोगिता में लगभग 320 टीम के सदस्यों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लेकर दूसरे दिन के कार्यक्रम को भी यादगार बनाया। प्रतियोगिता को देखने के लिए अग्र समाज के सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी लोगों के लिए प्रतियोगिता स्थल में हाई टी की व्यवस्था की गई थी।

प्रतियोगिता नहीं पारिवारिक मिलन है –  वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया का कहना है कि आज के भागमभाग दौड़ में किसी के पास भी समय नहीं रह गया है। सबकी लाइफ स्टाइल बदल गई है। इसलिए महाराजा अग्रसेन की जयंती में हम सभी अग्र समाज के लोगों को मिलने का सुखद क्षण मिलता है और पारिवारिक माहौल में विभिन्न मनोरंजनात्मक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएँ आयोजित कर अपने जीवन की खुशी को एक दूसरे के साथ शेयर कर स्नेह, एकता भाईचारे और अपनत्व के भाव में वृद्धि भी करते हैं। अग्र समाज के सभी व्यक्तियों से मेरा निवेदन है कि हमारे इस स्नेह व एकता को बरकरार रखने में सभी मिलकर सहयोग करें।

You may also like

Leave a Comment