भाजपा का असली बल है  कार्यकर्ताओं की सेवा भावना : अशोक अग्रवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

तारापुर मण्डल के नवरंगपुर में सेवा पखवाड़ा का कार्यशाला सम्पन्न


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत तारापुर मंडल में कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने सेवा पखवाड़ा के मूल उद्देश्य और विषयो पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा का असली बल कार्यकर्ताओं की सेवा भावना है। जब कार्यकर्ता जनता के बीच सेवा कार्यों के साथ पहुँचते हैं तो संगठन और भी सशक्त होता है। उन्होंने कहा सेवा ही संगठन की पहचान है और जनसेवा ही कार्यकर्ता का सर्वोच्च धर्म है। इसी सोच के भारतीय जनता पार्टी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जन्मजयंती 2 अक्टूबर तक विविध सेवा कार्य कर बूथ स्तर तक पार्टी के योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यो को लेकर जनता के मध्य जाती है।

         मुख्य वक्ता अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता में रहते हुए भी निरन्तर जनता के मध्य संपर्क बनाए रहती है, सत्ता और जनता के बीच जो सेतु का कार्य करते हैं, वे हैं हमारे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय, जाबांज और निःस्वार्थ कार्यकर्ता। आज आप हम जैसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता से सीधा संवाद ही निरतंर हमे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बने रहने में योगदान दे रही है।

मुख्य वक्ता ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के दौरान किए जाने वाले 15 प्रमुख सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष सेवा पखवाड़ा में हम सब को बूथ स्तर तक हर नागरिक के बीच रक्तदान शिविर का आयोजन, पौधरोपण अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, प्लास्टिक मुक्त अभियान, गरीबों को निःशुल्क दवा वितरण और स्वास्थ शिविर, किसान हित से जुड़े कार्यक्रम, प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम, खेलकूद तथा चित्रकला प्रतियोगिता जैसे विषयों को लेकर जाना है।इन सभी कार्यों को जनहित और समाज सेवा की भावना से करने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया।

कार्यक्रम को पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश पटेल ने भी संबोधित कर ऊर्जा का संचार किया। मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर, मण्डल महामंत्री द्वय छितिभूषण पटेल, कैलाश निषाद ने कार्यशाला को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भारतीय जनता पार्टी की जनसेवा की छवि और भी प्रखर होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य प्रितेश पटेल, दीनानाथ पटेल, उद्धव दास बैरागी, शिवा नरेश पटेल, घनश्याम साव, राजेश पटेल, किशन दास मानिकपुरी, तारन सिंह सिदार, टेकलाल साहू, नीलांबर साहू, शिवनारायण यादव, भोपेश्वर पटेल, राधेलाल सिदार, मुनुबाबू यादव, दामोदर साहू उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment