Home रायगढ़ न्यूज अंतिम छोर तक विकास का उजाला फैलाना है भाजपा का लक्ष्य : ओपी चौधरी

अंतिम छोर तक विकास का उजाला फैलाना है भाजपा का लक्ष्य : ओपी चौधरी

by SUNIL NAMDEO EDITOR

धर्मजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए वित्त मंत्री

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सूबे के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए और नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते देवतुल्य कार्यकताओं को संबोधित किया।

                     रायगढ़ नगर निगम में महापौर प्रत्याशी के लिए जीवर्धन चौहान के चुने जाने का जिक्र करते हुए कहा कि 29 साल से पार्टी की सेवा करते हुए ईमानदारी से चाय बेचने वाले जमीनी कार्यकर्ता को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है और कार्यकर्ता एकजुटता के साथ निगम में बड़ी जीत हासिल करेंगे। भाजपा का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक साय सरकार की योजनाओं एवं सुशासन का लाभ पहुंचे। कार्यकताओं को जनता और नेता के मध्य की मजबूत कड़ी बताते हुए ओपी ने कहा कि पंच से लेकर पार्षद विधायक सांसद तक भाजपा की सरकार बनाकर हमें 2047 तक भारत सशक्त बनाना है। कार्यकर्ता सशक्त भारत के लिए एक छोटी, लेकिन मजबूत इकाई है और यह कल्पना उनके बिना साकार नहीं हो सकती।

                       कार्यकताओं की चमत्कारिक शक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि रायगढ़ विधानसभा में कार्यकताओं की एकजुटता की वजह से वे 64400 वोटो से जीत पाए और ये रायगढ़ के लिए इतिहास बन गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान ओपी ने जोश से भरे देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जनता जनार्दन तक पहुंचने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यकताओं के ऊर्जा जोश व समर्पण से धरमजयगढ़ के साथ घरघोड़ा, लैलूंगा में भी ऐतिहासिक जीत मिलेगी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रदेश में  सरकार तो पहले भी थी। पंजा छाप के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के साथ मंत्री उमेश पटेल और विधायक लालजीत राठिया थे, लेकिन पांच साल तक विकास के पांच काम वे नहीं गिना सकते।

             ओपी ने आगे कहा कि आज रायगढ़ में नालंदा परिसर, ऑक्सी जोन, सड़क डामरीकरण, केलो बांध की नहरें, प्रयास विद्यालय, हार्टिकल्चर कॉलेज, पहाड़ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने सहित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बॉक्स क्रिके,ट नेट बैडमिंटन जैसे विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त है। भाजपा के विकास कार्यों को देख कांग्रेस छोड़ने के लिए भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे। वरिष्ठ नेताओं की सभा में भीड़ नहीं जुट रही है। कांग्रेस जनता के मध्य अपना विश्वास खो रही है। केवल आरोप-प्रत्यारोप एवं झूठ की राजनीति से कांग्रेस जिंदा रहने का प्रयास कर रही है। धीरे-धीरे कांग्रेस हर जगह से खत्म हो रही है। धर्मजयगढ़ का विकास भी कांग्रेस के नेतृत्व वजह से ठहरा हुआ है। कांग्रेस के पास नीति, नीयत, क्षमता का अभाव है। उन्होंने मोदी सरकार के बजट सहित योजनाओं एवं साय सरकार के दौरान मोदी की गारंटी के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से बताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित स्थानीय भाजपा के नेता पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकताओं की मौजूदगी रही।

ओपी के धुंआधार प्रचार से फिजां बदली

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के धुंआधार प्रचार से कांग्रेस बैंकफुट में नजर आ रही है। ओपी प्रचार के दौरान विकास की राजनीति का दावा करते हु मोदी की गारंटी पूरा किए जाने की बात कर रहे। कांग्रेस ओपी के किसी भी दावे को खारिज नहीं कर पा रही। प्रत्याशी चयन से लेकर हाईटेक प्रचार कार्यकताओं को एकजुट करने में भाजपा कांग्रेस से कोसों आगे नजर आ रही है। वहीं विपक्ष चुनाव के पहले हताश निराश बेबस नजर आ रहा है।

You may also like