अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा है भाजपा का मूल उद्देश्य : भूपेंद्र सवन्नी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सेवा पखवाड़ा को लेकर जिला भाजपा में कार्यशाला सम्पन्न

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु आज भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ महतारी का जयकारा लगाए हुए जिला भाजपा के अध्यक्ष अरुणधर ने कार्यक्रम की शुरुआत की।

      उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यक्रम जनता के मध्य शासन की योजनाओं और जनहित के मुद्दों को जनता के मध्य पहुंचाने का जरिया होता है। सेवा पखवाड़ा के जरिए जनता के मध्य जाने क सौभाग्य मिला हम सभी को मिला, यह गर्व का विषय है । लगातार 16 दिनों तक सभी के सम्मिलित प्रयासों से इस आयोजन की सफलता से रायगढ़ जिले का नाम पूरे प्रदेश में प्रथम पंक्ति में शामिल होगा।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भूपेंद्र सवन्नी ने सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधीं जयंती तक चलने वाले इस आयोजन के जरिए आम जनता के मध्य सभी कार्यकताओं को सेवा कार्य करने है। अंतिम व्यक्ति तक खड़े लोगों की सेवा ही भाजपा का मूल उद्देश्य है। गीता में भी कहा गया है कि मानव की सेवा ही माधव की सेवा है। सेवा करने का अवसर सौभाग्य शाली लोगों को मिलता है। यह अभियान समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के कल्याण हेतु समर्पित है।

                उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रत्येक बूथ स्तर पर सेवा कार्य योजनाबद्ध ढंग से किए जाएं ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सवन्नी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान, डिजिटल साक्षरता जैसे सेवा कार्य शामिल हैं। ये सभी कार्य बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संचालित होंगे। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प लिया। महापौर जीवर्धन चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ताओं के लिए मानव सेवा ही मूलधर्म है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो ऐसे आयोजनों के जरिए आम जनता तक पहुंचती है और सेवा का कार्य करती है। कार्यकताओं को देव तुल्य बताते हुए कहा यह आयोजन हर वर्ष होता है। सभी कार्यकर्ता इसके लिए एक जुट रहे।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में सुनीति राठिया, श्रीकांत सोमवार, कमल गर्ग, महामंत्री विकास केडिया, महामंत्री जतिन साव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दीपक सिदार, सभापति डिग्रीलाल साहू, नरेश पंडा, पूनम पटेल सोलंकी, पवन शर्मा, अरुण कातोरे, विलिस गुप्ता, अशोक अग्रवाल, पावन अग्रवाल, सनत नायक प्रमुख रूप से मौजूद रहे। यह जानकारी जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने दी।

सवन्नी ने नए पदाधिकारियों को दी बधा

भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सवन्नी का इस जिले से दशकों से जुड़ाव है। यही वजह है कि वे सभी कार्यकताओं को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। कार्यकम के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने सभी नए पदाधिकारियों से मुलाकात कराई। भूपेंद्र सवन्नी कार्यकताओं से बड़ी आत्मीयता से मिले उन्हें दायित्व की बधाई देते हुए संगठन के कार्यों के लिए जुट जाने कहा। भूपेन्द्र सवन्नी की बधाई पा कर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।

You may also like

Leave a Comment