भाजपा सदस्यता महामुहिम ने छ्ग में नई ऊंचाइयों को छुआ – ओपी चौधरी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ में 50 लाख से अधिक जनता के जुड़ने पर विधायक रायगढ़ और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा प्रदेश की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों एवं विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन पर विश्वास जताया है।

                    ओपी चौधरी इन दिनों झारखंड राज्य में होने वाले विधान सभा चुनाव के संघन प्रचार अभियान पर हैं। सघन प्रचार अभियान के दौरान झारखंड जीत का दावा करते हुए ओपी ने कहा कि प्रदेश की 50 लाख जनता भाजपा परिवार से बतौर सदस्य जुड़ी है। जनता का यह जुड़ाव प्रदेश में युगांतरकारी परिवर्तन लाएगी। भाजपा के सदस्यता अभियान को महायज्ञ निरूपित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता में सदस्य बनकर इसमें अपनी आहुति दी है।

           जनता के अभूतपूर्व उत्साह के आमने नतमस्तक होते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस अभियान को पूरा करने में जुटे कार्यकर्ताओं को वे नमन करते हैं, जिनके दिन-रात अथक परिश्रम में यह अभियान सार्थक सिद्ध हो पाया। मोदी सरकार की नीतियों एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन की वजह से जनता ने भाजपा परिवार सदस्यता खुले हृदय से स्वीकार की है।

प्रदेश में भाजपा सदस्यों की संख्या 50 लाख पार हो जाने पर इसे ऐतिहासिक उपलब्धि निरूपित करते हुए ओपी ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का समन्वित प्रयास सराहनीय है। पिछले 3 सितम्बर को इस अभियान की शुरुआत हुई थी।

You may also like

Leave a Comment