चुनाव आते ही भाजपाईयों को याद आए बजरंग बली

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कांग्रेस प्रवक्ता रिंकी पांडेय ने ओपी चौधरी के पहाड़ मंदिर जाने पर दी करारी प्रतिक्रिया

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। कांग्रेस प्रवक़्ता रिंकी पांडेय ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के गजमार पहाड़ दर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के आला नेता एवं कार्यकर्ताओ को भगवान की क्यों याद आने लगती हैं। हद तो तब हो गई, जब भाजपा के फोन ना उठाने वाले स्थानीय विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी गजमार पहाड़ की लगभग 700 सीढ़ियों को पारकर आज पहाड़ मंदिर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और चुनावी लाभ लेने के लिए विकास कार्यों की बात सिर्फ की तों उनके चुने हुए कुछ नुमाइंदे भक्तगण सोशल मीडिया में एक्टिव हो गए।

   यहां उन लोगों को बताना इस वक़्त लाजमी होगा कि गजमार पहाड़ी के ऊपर हनुमान मंदिर के विकास कार्यों की योजना कांग्रेस की थी और तत्कालीन कलेक्टर भीमसिंह के समय सर्वे भी हुआ था। अंबेडकर चौक से लेकर जामगांव तक फोर लाइन के साथ पहाड़ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना थी। इसके लिए हवाई सर्वे से लेकर जमीनी सर्वे का कार्य हो चुका था। कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसके लिए सहमति भी प्रदान कर दी थी। लेकिन, दुर्भाग्यपूर्ण पूर्ण हम सरकार में दोबारा नहीं आ पाए। वहीं, भाजपा वालों के स्वभाव में है कि दूसरे सरकार के कार्यों को या यूं कहे कि योजनाओं को चोरी कर अपना नाम देना।

स्थानीय विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी कुछ भी कर ले या कुछ भी करके विकास के नाम पर ढिंढोरा पीट ले, लेकिन पब्लिक सब जानती है। ये सब अवसर की प्रतीक्षा में रहते हैं और कांग्रेस इनके कारनामे को जग जाहिर करने में देर नहीं करती। भाजपा जानती है कि वह निकाय चुनाव में बुरी तरह से परास्त होने वाली है, इसलिए ही प्रभु हनुमान की शरण में जाकर विकास का झुनझुना बजाकर आस्था और धर्मिक भावनाओं से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। प्रभु हनुमान भी इनके मंसूबों से अवगत है कि आखिर ये सब उनकी शरण मे ऐन चुनाव के वक़्त ही क्यों आ रहे हैं।

  पूर्व में कांग्रेस की दिवंगत पार्षद संजना शर्मा ने पहाड़ मंदिर में अपने निधि से काफी कार्य करवाए। विधायक अगर और भी महत्वकांक्षी योजनाओं पर अपना ध्यान आकर्षित करने का कष्ट करेंगे तो रायगढ़ वासियों का भला होगा।

You may also like

Leave a Comment