उरांव और टेटे को जिताने रायगढ़ के भाजपा नेता डटे ओड़िशा में

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

         सुंदरगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार और रायगढ़ जिला महामंत्री सतीश बेहरा के नेतृत्व में सुंदरगढ़ लोकसभा तथा सुंदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बिलाईमुंडा मंडल के ग्राम हिमगिर, कनिका, चक्रा क्षेत्र के पोलिंग एरिया में दौरा कर ग्रामीणों से लोकसभा के लिए जुएल उरांव एवम विधानसभा के लिए श्रीमती कुसुम टेटे के जनसंपर्क किया।

             आगामी 17 तारीख को बिलाईमुंडा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आमसभा के लिए लोकसभा प्रभारी टिंचू मिश्रा, मंडल प्रभारी मिश्रा और मंडल अध्यक्ष माधव बारीक तथा बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रणनीति बनाई।

        इस दौरा कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ रायगढ़ से पवन शर्मा, रतीन्द्र राय, अनिल यादव और तमनार क्षेत्र से दयानंद पटनायक, राजेश बेहरा, अमल साय, स्नेहलता सिदार, यशपाल बेहरा, रामचरण, राजेश सहित अन्य जिले एवं मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

You may also like

Leave a Comment