रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सर्द मौसम में भी रायगढ़ का पारा गर्म है। कारण है – नगरीय निकाय चुनाव। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के नवरत्नों में शुमार रविन्द्र भाटिया इस बार अपनी जीवन संगिनी संगीता सोनकर भटिया को महापौर बनाने की कवायद में भाजपा से दमदार दावेदारी कर सुर्खियों में हैं। चूंकि, संगीता भी चूल्हा चौका छोड़कर निःस्वार्थ जनसेवा के लिए कमर कस चुकी हैं। ऐसे में बीजेपी यदि सविता पर भरोसा जताती है तो चुनाव बेहद रोचक होगा।
नगरीय निकाय चुनाव में रायगढ़ से महापौर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। इसके बाद से ही बीजेपी और कांग्रेस से महापौर का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के चेहरे सामने आने लगे हैं। इन चेहरों में से एक बीजेपी से संगीता सोनकर भाटिया का भी सामने आया है। संगीता भाजपा नेता रविन्द्र भाटिया की पत्नी और एक सामाजिक चेहरा हैं।
भाजपा में वर्ष1990 से अलग अलग पदों पर आसीन सक्रिय राजनीति कर रहे रविन्द्र भाटिया वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायगढ़ के अध्यक्ष हैं। वहीं संगीता सोनकर भाटिया भी सक्रिय महिला हैं, जो जनहित के मुद्दों पर सामने आती रहीं हैं। पूर्व में संगीता सोनकर भाटिया ने बूढ़ी माई स्थित करबला तालाब की साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव की मांग के साथ बड़ा आंदोलन किया गया। इसके बाद से ही करबला तालाब के आसपास नियमित साफ-सफ़ाई हो रही है। ऐसे में लोगों का मानना है कि संगीता एक योग्य उम्मीदवार हैं, इसलिए यदि उन्हें मौका दिया जाए तो निश्चित रूप से उन्हें जनता का समर्थन जरूर मिलेगा जो रायगढ़ विकास और जनहित की दृष्टि से फायदेमंद साबित होगा।

बहरहाल, रविन्द्र भाटिया अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि बीजेपी उनकी इस मांग पर क्या निर्णय लेती है।




