भाजपा सरकार का गरीबों के घर उजाड़ने का है पुराना इतिहास, पूरे प्रदेश में चल रहा एक सूत्रीय कार्यक्रम- आशीष जायसवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रदेश में भाजपा सरकार को सत्ता में आए हुए अभी पूर्ण रूप से दो वर्ष भी नहीं हुए हैं और उनके द्वारा गरीबों के घरों को उजाड़ने का एक सूत्रीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ताजा मामला रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 29 का है, जहां कुछ दिन पहले नगर निगम ने करीब 200 परिवारों को न केवल घर तोड़ने का नोटिस जारी किया, बल्कि जल्द से जल्द घर खाली करने को भी कहा। इसके बाद से वार्ड से लेकर पूरे शहर में इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि शासन-प्रशासन द्वारा वार्ड क्रमांक 29 के लोगों को घर खाली करने के नाम पर इस प्रकार का डर सताया जा रहा है। शासन-प्रशासन का डर इस प्रकार है कि यहां डर से एक महिला की मौत हो गई है।

              इस मामले को देखते हुए युवा कांग्रेस शहर के जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने वार्ड क्रमांक 29 में घर तोड़े जाने के भय से मृत हुई महिला को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य पर भाजपा की एनडीए सरकार है। ऐसे में भाजपा और इनके इशारों पर चलने वाली प्रशासन निडर हो गई है। रायपुर जिले में विधायक बृजमोहन अग्रवाल के विधानसभा और धरसीवां विधानसभा के अलावा महासमुंद जिले के बसना एवं अन्य स्थानों पर गरीबों के आशियानों को उजाड़ने का मामला सबके सामने है। अब रायगढ़ जिले में भी कवायद चालू हो गई है। सत्ता में बैठे लोग गरीब विरोधी हैं। शहर को सुंदर बनाना ही है तो शहर में पूर्व से जो अव्यवस्था है, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। पुराना मरीन ड्राइव हो या जिले में पर्यटक स्थल हो, वह अव्यवस्था और गुमनामी के कगार पर है।

       आशीष जायसवाल का यह भी कहना है कि भाजपा का यह पुराना इतिहास है। जब भी वह सत्ता में आती है, गरीबों के साथ अत्याचार करती है। वर्तमान में तो भाजपा का गरीबों को बेघर करने का एक सूत्रीय कार्यक्रम चल रहा है, जो निंदनीय है। रायगढ़ में अगर वक्त रहते प्रशासन इस तरह के कृत्य पर गरीबों के हित में कार्य नहीं करती है, तो युवा कांग्रेस आंदोलन हेतु बाध्य रहेगी।

You may also like

Leave a Comment