Home राजनीतिक भाजपा ने महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को छला : रिंकी पांडेय

भाजपा ने महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को छला : रिंकी पांडेय

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस प्रवक़्ता रिंकी पांडेय ने भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की भोली भाली महिलाओं के साथ किया जा रहे छल पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि महतारी वन्दन योजना यहां की महिला वोटरों को चुनावी प्रलोभन देकर वोट हासिल करने की एक बड़ी साजिश थी।
              कांग्रेस नेत्री का आरोप है कि भाजपा ने इस योजना से भोली भाली जनता को गुमराह कर चुनाव के वक्त जनता से वोट हासिल किए गए। इस योजना द्वारा प्रत्येक महिला को महतारी वंदन योजना के तहत प्रलोभन दिया गया कि प्रत्येक महिला को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रुपएदिये जाएंगे जो उनके खाते में सीधे आएंगे। और तो और उस समय इन्होंने घर-घर जाकर फॉर्म तक भरवाए। यहाँ तक की सनी लियॉन का भी फॉर्म भरा गया और उनके नाम से भी पैसा आ गया। उस समय ना तो कोई शर्त रखी गई और ना ही कोई पात्रता बताई गई थी। अब पात्रता और अपात्रता का पैमाना बनाकर ये बात सच साबित हो रही है कि सरकार सिर्फ प्रलोभन के आधार पर ही महतारी वन्दन योजना को चुनावी झुनझुना दिखाकर वोट हासिल करना चाह रही थी। वहीं आज महतारी वंदन योजना को धीरे-धीरे षड्यंत्रपूर्वक बंद करने की साजिश बीजेपी सरकार रच रही है, इसलिए पात्र और अपात्र की बातें कही जा रही है। जबकि विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने कहा था कि महतारी वंदन योजना का लाभ पूर्व मुख्यमंत्रीरमन सिंह की बीवी से लेकर कलेक्टर की पत्नी को भी मिलेगा, जो जुमले से कम नहीं थी।
            रिंकी पांडेय ने आगे कहा कि जनता को गुमराह कर फॉर्म भरवाए जाने का सिलसिला निकाय चुनाव तक चलता रहा और फ़िर चुनाव समाप्त होने उपरांत इनका नया खेल शुरू हुआ, क्योंकि अब तो विधानसभा चुनाव व निकाय चुनाव दोनों ही समाप्त हो चुके थे, अब जनता क्या कर लेगी। अब इस महतारी वंदन योजना में शर्तें भी लागू कर दिये और पात्रता भी बताने लगे। आज यह हाल है कि 70,000 महिलाओं के नाम महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की सूची से हटा दिए गए हैं। इस प्रकार भाजपा सरकार द्वारा लगातार जनता के साथ छल किया जा रहा है। क्या यह वही भाजपा है जिसके द्वारा शराब मुक्त छत्तीसगढ़ की बात की जाती थी। क्या यह वही भाजपा है जिसके द्वारा शिक्षा व्यवस्था सुधारने की बात कही जाती थी। इनके मुख से यह बातें अबक्यों नहीं निकलती। आज यह छत्तीसगढ की जनता को पूरी तरह शराब में क्यों डूबोना चाह रही है। आज यह स्कूलों को बंद क्यों करना चाह रहे हैं। आखिर इनकी मंशा क्या है, क्या यह चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य अंधकार में हो जाए,  क्या ये चाहते हैं कि नवयुवक-युवतियों मे शराब की लत पड़ जाए? इनकी सोच से तो यही लगता है कि ये निजी सजूलों को बढ़ावा देना चाहते है और ये ऐन केन प्रकारेण शराब से राजस्व आय बढ़ाने में यकीन रखते हैं।
                 कांग्रेस प्रवक़्ता रिंकी पांडेय ने आगे कहा कि सिर्फ 25 फीसदी महिलाओं को ही अब महतारी वंदन का लाभ मिल रहा है। 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ देने का ढिंढोरा पीटने वालों की असलियत ये है कि 25 प्रतिशत महिलाओं को ही महतारी वंदन योजना का लाभ मिल पा रहा है। बीजेपी शासन के लापरवाही पूर्वक बिना तैयारी के आनन-फानन में लोकसभा चुनाव का लाभ लेने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई थी। लोकसभा चुनाव में महतारी वंदन योजना के नाम से भर-भर के आधी आबादी महिलाओं से वोट ले लिए, अब सरकार कह रही है 70 लाख आवेदनों में पात्र-अपात्र की छंटनी होगी। महिलाओं को भाजपा का दोहरा चरित्र समझना होगा, यदि महिलाओं के खाते में बीजेपी सरकार 10 रुपये भेजती है तो इधर आटा, राशन, सिलेंडर महंगा कर 100 रूपए जेब से निकाल लेती है। अभी 6 महीना बीजेपी सरकार में हाहाकार मचा है और आगे भगवान भरोसे रहेगी। महतारी वंदन योजना के नाम से छत्तीसगढ़ की महिला-बहनों से सिर्फ और सिर्फ झूठ बोला गया था, ये बात आज लोगों के सामने है।

You may also like