Home राजनीतिक भाजपा ने बजट को बताया जनहितैषी और विकासोन्मुखी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भाजपा ने बजट को बताया जनहितैषी और विकासोन्मुखी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। आज 2026-27 के बजट के प्रस्तुत होने पर भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। बजट को जनहितैषी एवं विकासोन्मुखी बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
जिला महामंत्री विकास केड़िया ने कहा कि यह बजट आम जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें विकास, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम उठाए गए हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है और यह बजट उसी सोच का परिणाम है।
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर जीवर्धन चौहान, जिला मंत्री द्वय पवन शर्मा, पावन अग्रवाल, असलम हुसैन, ललित यादव, मंडल अध्यक्ष द्वय संजय अग्रवाल, शैलेष माली, जिला सोशल मीडिया आईटी सेल प्रभारी अंशु टुटेजा, मितेश शर्मा, दिलराज, चिंटू साबरी, बाबूलाल अग्रवाल, शशिभूषण चौहान, उजागर चौहान, ज्योति यादव, लक्ष्मी विश्वास, अन्नू सारथी, साहिल मनियार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You may also like