कैप्सूल वाहन से भिड़ी बाइक, नाबालिग युवक की मौत

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

वैवाहिक समारोह से घर वापसी के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़(सृजन न्यूज)। शादी समारोह से घर वापसी के दौरान एक नाबालिग युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, कैप्सूल वाहन से आमने-सामने टक्कर होने से किशोर इस कदर जख्मी हुआ कि मेकाहारा में सघन इलाज कब बावजूद वह जिंदगी से जंग हार गया और मौत उसे असमय साथ ले गई।

                   पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूलतः सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा के सतनामी मोहल्ले में रहने वाला अभय भास्कर पिता भरथरी भास्कर (15 साल) गत 5 मई को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोटर सायकिल (क्रमांक – सीजी 04 केआर 6081) से ग्राम मनपसार गया था। शादी समारोह का लुत्फ उठाने के बाद अभय देर रात लगभग 11 बजे घर वापसी के लिए रवाना हुआ।

     इस दौरान रात तकरीबन 12 बजे विपरीत दिशा से आ रहे कैप्सूल वाहन (क्रमांक – एनएल 61 एल 3108) को किशोर ऐन मौके पर देख नहीं सका और दोनों गाड़ियां आपस मे टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैप्सूल वाहन की जबर्दस्त टक्कर से बाइक के क्षतिग्रस्त होने के साथ उसका नाबालिग चालक भी बुरी तरह चोटिल हो गया। चूंकि, अभय के दाहिने पांव के अलावे शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई, इसलिए राहगीरों की सूचना पर पुलिस उसे सारंगढ़ के अस्पताल लेकर गई। प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की हालत में चिंताजनक गिरावट को देख चिकित्सकों ने रायगढ़ रेफर कर दिया।

                  वहीं, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायगढ़ में भर्ती करने के बाद भी जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे अभय ने अंततः कल 11 मई की देर शाम करीब साढ़े 7 बजे दम तोड़ दिया। फिलहाल, जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद किशोर के शव को अंतिम संस्कार के लिए भास्कर परिवार को सौंपने वाली पुलिस अब रोड एक्सीडेंट की सच्चाई जानने के लिए छानबीन कर रही है।

You may also like

Leave a Comment