भूपेश ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में कितने चिकित्सालय और रजिस्ट्री कार्यालय खोले, पब्लिक में करें सार्वजनिक : अरूणधर

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

भाजपा नेता ने कहा – साय सरकार के विकास कार्यों और ओपी चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई कांग्रेस

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। साय सरकार के विकास कार्यों और ओपी चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता को देख कांग्रेस बौखला गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा सौतेले व्यवहार को लेकर कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन को वायरल किए जाने के संबंध में जिला भाजपाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि साय सरकार प्रदेश स्तर पर मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा सड़क को लेकर विकास कार्य कर रही है इस क्रम में सरिया क्षेत्र में 100 बिस्तर हॉस्पिटल एवं उप पंजीयक कार्यालय खोला गया क्षेत्रवासियों ने विधायक ओपी के इस पहल का आभार भी माना है। साय सरकार विकास को लेकर भेदभाव नहीं करती। समय रहते विकास कार्य सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भी किए जाएंगे।  

         जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी बिना पक्षपात के विकास की राजनीतिक कर रहे हैं जबकि आपने अपने कार्यकाल राजनीति को भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया था। जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वायरल उसे पोस्ट पर अपना वक्तव्य दे रहे थे। इसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए एक ज्ञापन में बरमकेला क्षेत्र में ओपी चौधरी द्वारा विकास कार्यों में सौतेलापन के व्यवहार का आरोप लगाया गया है। श्री चौधरी बिना किसी पक्षपात के समान व्यवहार करते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिख रहे हैं। इसका ज्वलंत प्रमाण है पूरे जिले में विस्तार ले रही चमचमाती डामरीकृत सड़कें, जिन्हें पिछले 20 साल में नहीं देखा गया था। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने क्या कभी भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते हुए 100 बिस्तर हॉस्पिटल की मांग की या उप पंजीयक की मांग रखी है तो जनता के सामने रखना चाहिए। ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरमकेला ने जिस 100 बिस्तर अस्पताल एवं उप पंजीयक कार्यालय को सरिया में खोले जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। दरअसल वह सरिया के लिए ही स्वीकृत है। बरमकेला का कोई कार्यालय अथवा विभाग सरिया में शिफ्ट नहीं किया गया है। विकास की एक प्रक्रिया के तहत ही उक्त कार्य गतिमान है।

                          अरुणधर दीवान ने कांग्रेस को विकास विरोधी मानसिकता की पार्टी बताते हुए भूपेश बघेल से पूछा कि मुख्यमंत्री रहते हुए पांच साल तक उन्होंने बरमकेला एवं सरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य विकास कार्यों कें लिए क्या कार्य किए, यह जनता को बताना चाहिए। पांच साल तक अवसर मिलने पर भ्रष्टाचार करने वाली भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरिया-बरमकेला या प्रदेश में विकास कार्य किए गए होते तो जनता कांग्रेस को सत्ता से बेदखल नहीं करती। बोरे बासी के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला करने वाली भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को ही दागदार बना दिया। जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ओपी चौधरी से विद्वेष रखते हैं। सत्ता रहते हुए उन्होंने विपक्ष की आवाज बने ओपी चौधरी पर एफआईआर दर्ज किया ताकि विपक्ष की आवाज बंद की जा सके। सत्ता में आने के बाद ओपी चौधरी प्रदेश का चहुमुंखी विकास कार्य कर रहे हैं, लेकिन ये बात भी कांग्रेस को रास नहीं आ रही है।

You may also like

Leave a Comment